Haryana: हरियाणा में इनेलो और कांग्रेस गठबंधन की चर्चा, पूर्व सीएम हुड्डा नाराज और दिल्ली में डाला डेरा

Haryana INLD Congress Alliance: हरियाणा में इनेलो और कांग्रेस गठबंधन की चर्चा तेज हैं। इनेलो ने हरियाणा में 25 दिसंबर को होने वाली सम्मान दिवस रैली में सोनिया गांधी को न्योता भेज दिया हैं। इस बीच भूपेन्द्र सिंह हुड्डा ने रैली में शामिल नहीं होने के संकेत दिए हैं। गठबंधन की चर्चा के बीच पूर्व सीएम भूपेन्द्र सिंह हुड्डा नाराज है और पार्टी आलाकमाम पर भड़क उठे।

हुड्डा ने डाला दिल्ली डेरा

पूर्व सीएम हुड्डा अपने राज्यसभा सांसद बेटे दीपेन्द्र सिंह हुड्डा के साथ दिल्ली में डेरा डाले हुए हैं। पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के सामने उन्होंने नाराजगी जताई हैं और पार्टी छोड़ने की धमकी दी है। हरियाणा की 10 लोकसभा सीटों के बंटवारे को लेकर I.N.D.I.A गठबंधन की हिस्सा कांग्रेस और आम आदमी पार्टी (AAP) में घमासान तय है। 25 सितंबर को पूर्व उप प्रधानमंत्री ताऊ देवीलाल के जयंती समारोह में कैथल में अगर इंडियन नेशनल लोकदल (INLD) भी I.N.D.I.A का हिस्सा बन जाती है तो यह घमासान और अधिक बढ़ जाएगा।

सीट बंटवारे पर घमासान तय

हरियाणा के पूर्व सीएम भूपेन्द्र सिंह हुड्डा का कहना है कि हरियाणा में कांग्रेस अपने दम पर सभी सीटें जीत सकती है। यहां पार्टी को किसी भी गठबंधन की जरूरत नहीं है। साल 2019 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस ने सभी सीटों पर चुनावी ताल ठोकी थी लेकिन इस बार कांग्रेस को लग रहा है कि अपने दम पर सभी सीटें जीतेंगी। कांग्रेस अपने सहयोगी दलों के लिए कुछ सीटें छोड़ देगी ऐसा मुश्किल लग रहा है। सीटों के बंटवारे को लेकर आम आदमी, कांग्रेस और इनेलो में घमासान और बढ़ जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *