Raigarh: पीएम मोदी ने 6,350 करोड़ रुपए की रेल परियोजनाओं को किया देश को समर्पित

Raigarh PM Modi: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में 6350 करोड़ रुपए की कई महत्वपूर्ण परियोजनाओं को देश के नाम समर्पित किया। गुरुवार को पीएम मोदी ने रायगढ़ में क्रिटिकल केयर ब्लॉक की आधारशिला रखने और कार्यक्रम के दौरान एक लाख सिकल सेल परामर्श कार्डों का वितरण करने के कार्यक्रम में हिस्सा लिया।

विकास का मॉडल देख रही दुनिया- पीएम

इस दौरान पीएम मोदी ने कहा कि आज छत्तीसगढ़ को 6400करोड़ रुपए से अधिक की रेल परियोजनाओं का उपहार मिल रहा है। उन्होंने कहा कि आज यहां सिकल सेल परामर्श कार्ड भी बांटे गए। आधुनिक विकास की तेज रफ्तार के साथ ही गरीब कल्याण में भी तेज रफ्तार का भारतीय मॉडल आज पूरी दुनिया देख रही है और उसकी सराहना कर रही है।

अपने संबोधन में पीएम मोदी ने कहा कि कुछ दिन पहले G20सम्मेलन के दौरान बड़े-बड़े देशों के राष्ट्राध्यक्ष दिल्ली आए थे ये सभी भारत के विकास और गरीब कल्याण के प्रयासों से प्रभावित होकर गए हैं। आज दुनिया की बड़ी-बड़ी संस्थाएं भारत की सफलता से सीखने की बात कर रही है।

छत्तीसगढ़ विकास का पावर हाउस- पीएम मोदी

पीएम मोदी ने कहा कि छत्तीसगढ़ हमारे लिए देश के विकास के पावर हाउस की तरह है। देश को भी आगे बढ़ने की ऊर्जा तभी मिलेगी, जब उसके पावर हाउस अपनी पूरी ताकत से काम करेंगे। इसी सोच के साथ बीते 9वर्षों में हमने छत्तीसगढ़ के बहुमुखी विकास के लिए निरंतर काम किया है। विकास अब साफ दिखाई दे रहा हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *