Weather Update: यूपी समेत इन राज्यों में बारिश का कहर जारी, अब तक 23 लोगो की मौत

शुभम रावत-

नईदिल्ली:इन दिनोंभारत के कई राज्यों में मूसलाधार बारिश हो रही है। यूपी, हिमाचल प्रदेश,उत्तराखंड समेत कई प्रदेशों में भारी बारिश के कारण तबाही मची हुई है। खराब मौसम और लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के चलते अब तक 23 लोगो की मौत हो चुकी है।

भारी बारिश से तबाही का मंजर

सितंबर महीने में बादल ऐसे बरस रहे हैं जैसे जून-जुलाई का महीना चल रहा हो।मूसलाधार बारिश के चलते हर-जगह तबाही का मंजर नजर आ रहा है। कहीं परकच्चे मकान गिर गए तो कहीं पर सड़कें धंस गई। वहीं तारों और खंभों के क्षतिग्रस्त होने से बिजली की आपूर्ति भी बाधित हो गई है।

कन्नौज में 2 भाइयों समेत 23 की मौत

उत्तर-प्रदेश में कई दिनों से खराब मौसम और भारी बारिश जारी है। जिसके चलतेअब तक करीब 23 लोगों की मौत हो चुकी है।कन्नौज जिले में दो भाईयों की मौत हो गई है। वहींराजधानी लखनऊ में मूसलाधार बारिश की वजह सेगोमती नगर समेत कई इलाकों में जलजमाव की समस्या से लोगो को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

मौसम विभाग ने यूपी में खराब मौसम के चलते अलर्ट जारी किया है। लखनऊ,हरदोई, बाराबंकी, प्रतापगढ़, कन्नौज, रामपुर, मुजफ्फरनगर, संभल, अमेठी, देवरिया, जालौन, कानपुर, लखीमपुर खीरी, बाराबंकी और उन्नाव समेत 31 जिलों में मूसलाधार बारिश हो रही है। भारी बारिश के चलतेलखीमपुर और बाराबंकी में इंटरमीडिएट तक के सभी निजी और सरकारी स्कूल-कॉलेज बंद रखने के प्रशासन ने आदेश दिये हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *