शाहरुख खान की ‘जवान’ फिल्म का जादू बरकरार, बॉक्स ऑफिस पर कलेक्शन 300 के पार

शुभम रावत-

मुंबई:बॉलीवुड के सुपरस्टार शाहरुख खान की फिल्म जवान सिनेमाघरों में धूम मचा रही है। 7 सितंबर को रिलीज हुई इस फिल्म का क्रेज दर्शकों के सिर पर चढ़कर बोल रहा है। जवान ने पहले ही एडवांस बुकिंग के जरिए 21 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर चुकी है।

किंग खान शाहरुख ने इस साल 4 साल बाद बड़े पर्दे पर वापसी की। जनवरी में रिलीज हुई उनकी फिल्म पठान को दर्शकों ने बेहद पसंद किया। शाहरुख खान, जॉन अब्राहम और दीपिका पादुकोण स्टारर पठान ने बॉक्स ऑफिस पर कई रिकॉर्ड अपने नाम किए थे। पठान ने 500 से ज्यादा की कमाई की थी।

पठान के सुपर हिट होने के बाद शाहरुख की नई फिल्म जवान भी सिनेमाघरों में शानदार प्रदर्शन कर रही है। एक हफ्ते के भीतर इस फिल्म ने कमाई के मामले में कई सारे रिकॉर्ड ब्रेक कर दिए हैं।शाहरुख खान, नयनतारा, विजय छत्रपति और दीपिका पादुकोण की फिल्म जवानजवान ने बॉक्स ऑफिस पर अपने रिलीज के पहले तीन दिनों में बेहतरीन प्रदर्शन किया। फिल्म ने ओपनिंग डे से लेकर 3 दिनों में भारत में 206.06 करोड़ की कमाई की।

रिपोर्ट के मुताबिक चौथे दिन सभी भाषाओं में जवान फिल्म ने भारत में 82.00 करोड़ की कमाई की।शनिवार को फिल्म का बॉक्स ऑफिस पर कमाई के मामले में जबरदस्त उछाल आया। शनिवार को फिल्म ने 77.83 करोड़ का बिजनेस किया। वहींरविवार को फिल्म ने 80.5 करोड़ का बिजनेस किया।जवान फिल्म रिलीज से अब तक 5 दिनों के भीतर 300 का कलेक्शन कर चुकी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *