चंडीगढ़:हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल (Cm Manohar Lal) आज अपने राजनीतिक सलाहकार भारत भूषण भारती और सूचना जनसंपर्क एवं भाषा विभाग के प्रचार सलाहकारतरुण भंडारी के साथ सोमवार सुबह अमृतसर स्थित डेरा ब्यास पहुंचे। इस दौरान उन्होंने राधा स्वामी सत्संग ब्यास गद्दी के प्रमुख संत बाबा गुरिंदर सिंह ढिल्लो (Gurinder Sinh Dhillon)से मुलाकात की और उनका आशीर्वाद लिया। सीएम ने डेरा प्रमुख को स्मृति चिन्ह भेंट किया।
मुलाकात के दौरान दोनों के बीच आध्यात्मिक चर्चा हुई। इस दौरान मनोहर लाल(CM Manohar Lal)ने बाबा गुरिंदर सिंह को बताया कि हरियाणा सरकार ने महापुरुषों की शिक्षाओं को आज की युवा पीढ़ी तक पहुंचाने के लिए संत महापुरुष सम्मान एवं विचार प्रचार-प्रसार योजना शुरू की है। उन्होंने कहा कि हमने 2014 में सत्ता संभालते ही प्रदेश में सामाजिक समरस्ता का संदेश देने की शुरुआत की थी और संत-महापुरूषों की जयंतियां सरकारी स्तर पर मनाने की पहल की, जो पूरे देश में अपनी तरह की एक अनूठी पहल है।
सीएम मनोहर लाल ने कहा कि युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए नशा मुक्त हरियाणा बनाने के अभियान में भी सरकार ने संत-महापुरूषों का सहयोग लेने की पहल की है। वहीं बाबा ढिल्लो ने लोगों को संदेश दिया कि हर परिस्थिति में सादा जीवन व्यतीत करें, ईमानदारी से पैसा कमाएं, शुद्ध शाकाहारी भोजन करें, नशीले पदार्थों, शराब और सिगरेट के सेवन से दूर रहें।
संत बाबा गुरिंदर सिंह ढिल्लो से मुलाकात की तस्वीरें ट्विटर पर पोस्ट कर सीएम मनोहर लाल ने लिखा कि उनके द्वारा समाज के प्रति सेवाभाव से किए जा रहे कार्य अति सराहनीय हैं। राधा स्वामी सत्संग ब्यास सही मायने में एकात्म मानववाद के सिद्धांत को चरितार्थ कर रहा है। बाबा ढिल्लो से मुलाकात करने के बाद सीएम मनोहर लाल ने डेरे का दौरा किया और डेरे द्वारा संचालित समाजसेवा के कार्यों की जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने डेरे में रखी जा रही सफाई व्यवस्था को बेहद सराहा। बाद में उन्होंने डेरा ब्यास के पुस्तकालय का भी दौरा किया। उन्होंने सुझाव दिया कि इस पुस्कालय में ऐसे साहित्य का भी समावेश होना चाहिए, जो समाज को एकसूत्र में पिरोने का काम करे।
आज राधा स्वामी सत्संग ब्यास (अमृतसर) पहुंचकर बाबा गुरिंदर सिंह ढिल्लों जी से मुलाक़ात की और उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।
समाज में फैली कुरीतियों को दूर करने में संत-महापुरुषों का अतुलनीय योगदान हमेशा से ही रहा है और राधा स्वामी सत्संग स्थल द्वारा समाज सेवा में किए जा रहे असाधारण… pic.twitter.com/B9S6E9fZIe
Manohar Lal (@mlkhattar) September 11, 2023