Asia Cup 2023: बारिश के बाद प्रेमदासा स्टेडियम पर बरसे कोहली-केएल, पाकिस्तान के खिलाफ ठोके शानदार शतक

शुभम रावत-

नई दिल्ली:भारत-पाकिस्तान के बीच आज रिजर्व डे पर मुकाबला जारी है। रविवार को बारिश की वजह से यह मैच पूरा नहीं हो सका था। जिसकी वजह से सोमवार को फिर से यह मैचकोलंबो के प्रेमदासा स्टेडियम पर खेला जा रहा है। टीम इंडिया के बल्लबाजों ने बेहतरीन बैटिंग करते हुए स्कोर को 356 तक पहुंचा दिया।

केएल राहुल ने फॉर्म में वापसी करते हुए शानदार शतक जड़ा। उन्होंने 106गेंदों पर 111 रनों की पारी खेली। कोहली ने भी ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए शतकीय पारी खेली। उन्होंने ने 94 गेंदों पर 122 रनों की पारी खेली। कोहली और राहुल ने तीसरे विकेट के लिए शतकीय साझेदारी निभाई।

एशिया कप 2023 में भारत और पाकिस्तान के बीच हाईवोल्टेज सुपर-4 राउंड का मुकाबला चल रहा है। दूसरे दिन भी बारिश कुछ समय के लिए खेल में बाधा बनीं।भारतीय समयानुसार दोनों टीमों के बीच 4.40 बजे मैच शुरू हुआ। भारत ने अपनी पारी में 24.1 ओवर्स से आगे खेलना शुरू किया। अगर बारिश नहीं हुई तो दोनों टीमों को 50-50 ओवर्स खेलने का मौका मिलेगा।

इस मैच में पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था। कप्तान रोहित शर्मा और शुभमन गिल ने मिलकर भारत को ठोस शुरूआत दी।दोनों बल्लेबाजों ने शानदार अर्धशतकीय पारी खेली।रोहित शर्मा ने49 गेंदों में 6 चौके और 4 छक्के की मदद से 56 रनों की पारी खेलकर अपने करियर का50वां अर्धशतक लगाया। वहीं शुभमन गिल ने52 गेंदों में 10 चौके की मदद से 58 रन बनाकरवनडे करियर का 8वां अर्धशतक जड़ा।

प्लेइंग इलेवन :

टीम इंडिया-रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, केएल राहुल, ईशान किशन (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, रवींद्र जडेजा, शार्दुल ठाकुर, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज।

पाकिस्तान टीम- फखर जमान, इमाम-उल-हक, बाबर आजम (कप्तान), मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर), आगा सलमान, इफ्तिखार अहमद, शादाब खान, फहीम अशरफ, शाहीन अफरीदी, नसीम शाह, हारिस रऊफ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *