Nuh Violence: बिट्टू बजरंगी को मिली जमानत, भड़काऊ पोस्ट करने के लगे थे आरोप

Nuh Violence:हरियाणा के नूंह में हुई हिंसा के आरोपी बिट्टू बजरंगी को जमानत मिल गई। बिट्टू बजरंगी पर हिंसा को लेकर भड़काऊ पोस्ट करने के आरोप लगे थे। 15 अगस्त को बिट्टू बजरंगी को पुलिस ने गिरफ्तार किया था। 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया था।

न्यायिक हिरासत के बाद आज बिट्टू को कोर्ट में पेश किया गया था। जिसके बाद एडीजे कोर्ट ने उसे जमानत दे दी। बता दें कि नूंह हिंसा मामले में बजरंग दल के बिट्टू बजरंगी को CIA तावडू ने गिरफ्तार किया है।नूंह के थाना सदर में विभिन्न धाराओं के तहत बिट्टू बजरंगी पर मामला दर्ज किया गया था।

एएसपी उषा कुंडू की शिकायत पर बिट्टू बजरंगी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। हिंसा मामले में बिट्टू बजरंगी पर धारा 148,149,332,353,186,395,397,506,25,54,59 लगाई गई हैं। नूंह सदर थाने में मुकदमा नंबर 413 उसके खिलाफ दर्ज किया गया था।

बता दें कि, 31 जुलाई को नूंह में हिंदू संगठनों ने हर साल की तरह इस बार भी बृजमंडल यात्रा निकालने का ऐलान किया था। प्रशासन से इसकी इजाजत भी ली गई थी। लेकिन बृजमंडल यात्रा के दौरान इस पर पथराव हो गया था। देखते ही देखते यह दो समुदायों की हिंसा में बदल गई। माहौल इतना गर्म हो गया कि सैकड़ों कारों को आग लगा दी गई। साइबर थाने पर भी हमला किया गया। इसके बाद हिंसा की आग नूंह से फरीदाबाद-गुरुग्राम तक फैल गई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *