शुभम रावत-
नई दिल्ली: एशिया कप 2023 का आगाज हो चुका है। अब सबको कल यानि 2 सितंबर को होने वाले भारत और पाकिस्तान के बीच मैच का बेसब्री से इंतजार है। इसहाईवोल्टेज मुकाबले की मेजबानीश्रीलंका का कैंडी शहर करेगा।
पल्लेकल इंटरनेशल स्टेडियम में दोनों टीमों के कप्तान भारतीय समयानुसार दोपहर 2:30 बजे मैदान पर टॉस करने के लिए उतरेंगे।पाकिस्तान का इस टूर्नामेंट में दूसरा मैच होगा। पहले मैच में उसने नेपाल को 230 रनों से हराया था। जबकि भारत का एशिया कप में यह ओपनिंग मैच होगा।
दुनिया की नजर भारत-पाकिस्तान पर
दुनिया भर के क्रिकेट फैंस की निगाहें कल भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले महामुकाबले पर टिकी रहेंगी। दोनों टीमों के बीच हर बार दिलों की धड़कनें बढ़ा देने वाला रोचक मुकाबला खेला जाता है। भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मैच किसी जंग से कम नहीं होता है। जहां दोनों टीमें अपने देश को जीताने के लिए सर्वोच्च देने की पूरी कोशिश करती हैं।
10 सालों से नहीं हुईद्विपक्षीय सीरीज
भारत और पाकिस्तान के बीच अब तक कुल 132 वनडे मैच खेले गए, जिसमें से भारत ने 55 मुकाबले जीते और 73 हारे हैं, जबकि 4 मैच बेनतीजा रहे हैं।दोनों टीमें राजनीतिक कारणों से 2012 के बाद से द्विपक्षीय सीरीज नहीं खेल रही हैं। भारत और पाकिस्तान के बीच आखिरी वनडे मैच 2019 के वर्ल्ड कप में खेला गया था। एशिया कप में भारत और पाकिस्तान के बीच अब तक 13 मैच हुए हैं। जिसमें से 7 में भारत और 5 में पाकिस्तान को जीत हासिल हुई है, जबकि एक मुकाबला बेनतीजा रहा।
भारतीय टीम:
रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, केएल राहुल, ईशान किशन, हार्दिक पांड्या (उपकप्तान), रवींद्र जड़ेजा, शार्दुल ठाकुर, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, जसप्रित बुमराह, मोहम्मद शमी, मो. सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा।
स्टैंडबाय खिलाड़ी:संजू सैमसन
पाकिस्तान की टीम:
बाबर आजम (कप्तान), शादाब खान (उप-कप्तान), अब्दुल्लाह शफीक, फखर जमां, इमाम उल हक, सलमान अली आगा, इफ्तिखार अहमद, तैयब ताहिर, सऊद शकील, मोहम्मद रिजवान, मोहम्मद हारिस, मोहम्मद नवाज, उस्मा मीर, फहीम अशरफ, हारिस रऊफ, मोहम्मद वसीम जूनियर, नसीम शाह और शाहीन शाह आफरीदी।