शुभम रावत-
नई दिल्ली: एशिया कप 2023 के लिए काउंटडाउन शुरू हो गया है। 30 अगस्त से टूर्नामेंट का आगाज होगा। इससे पहले मेजबान पाकिस्तान क्रिकेट में एक बार फिर खलबली मच गई है। पीसीबी बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है।
एशिया कप का काउंटडाउन शुरू
एशिया कप में भाग लेने के लिए सभी 6 टीमें- भारत, पाकिस्तान, श्रीलंका, बांग्लादेश,अफागनिस्तान और नेपाल तैयार हैं। भारत समेत ज्यादातर टीमों ने टूर्नामेंट के लिए अपनी टीमों का भी ऐलान कर दिया है। पाकिस्तान भी पहले ही अपनी टीम का ऐलान कर चुकी है। 30 अगस्त से 17 सिंतबर तक चलने वाले इस टूर्नामेंट का पहला मुकाबला पाकिस्तान और नेपाल के बीच मुल्तान में खेला जाएगा।
PCB में हो सकता है बड़ा बदलाव
इसी बीच खबर आ रही है कि एशिया कप शुरू होने से पहले पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड में एक बार फिर चैयरमैन की कुर्सी के लिए बदलाव किया जा सकता है।दरअसल पीसीबी के चेयरमैन जका अशरफ को हटाए जाने की संभावना है। जिससे पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के संभावित नए अध्यक्ष का रास्ता साफ हो जाएगा। क्रिकबज के मुताबिकजका अशरफ की जगह एक बार फिर से उनके उत्तराधिकारी नजम सेठी ले सकते हैं।
बता दें पीसीबी अध्यक्ष के पद की नियुक्ति हमेशा एक राजनीतिक तंत्र के तहत की गई है।जका अशरफ ने इसी साल जुलाई मेंनजीम सेठी की जगह ली थी। उस वक्तपाकिस्तान पीपुल्स पार्टी ने इस बात पर जोर दिया कि खेल मंत्रालय पर उनके नियंत्रण को देखते हुए पीसीबी अध्यक्ष की भूमिका उनके नामांकित व्यक्ति को दी जाए। इसके बाद जका अशरफ ने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड की कमान संभाली थी।
एशिया कप का शेड्यूल
30 अगस्त: पाकिस्तान बनाम नेपाल – मुल्तान
31 अगस्त: बांग्लादेश बनाम श्रीलंका – कैंडी
2 सितंबर: भारत बनाम पाकिस्तान – कैंडी
3 सितंबर: बांग्लादेश बनाम अफगानिस्तान – लाहौर
4 सितंबर: भारत बनाम नेपाल – कैंडी
5 सितंबर: श्रीलंका बनाम अफगानिस्तान – लाहौर
सुपर-4 स्टेज का शेड्यूल
6 सितंबर: A1 Vs B2 – लाहौर
9 सितंबर: B1 vs B2 – कोलंबो ( श्रीलंका vs बांग्लादेश हो सकता है)
10 सितंबर: A1 vs A2 – कोलंबो (भारत vs पाकिस्तान हो सकता है)
12 सितंबर: A2 vs B1 – कोलंबो
14 सितंबर: A1 vs B1 – कोलंबो
15 सितंबर: A2 vs B2 – कोलंबो
17 सितंबर: फाइनल – कोलंबो