Gadar 2Box Office Collection Day 12: 400 करोड़ के क्लब में आई फिल्म ‘गदर 2’, सिनेमाघरों में तहलका जारी

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेता सनी देओल और अभिनेत्री अमीषा पटेल स्टारर फिल्म गदर 2 सिनेमाघरों में तहलका मचाई हुई है। इस फिल्म को देखने के लिए दर्शकों में गजब का क्रेज नजर आ रहा है। गदर-2 ने ओपनिंग डे से अब तक389.10 करोड़ की कमाई कर ली है। इस फिल्म की कमाई बढ़ने के साथ फैंस की उम्मीदें भी बढ़ गई है कि ये फिल्म 500 करोड़ के क्लब में बहुत जल्द ही शामिल हो जाएगी।फिल्म गदर-2 ने इस साल की सुपरहिट फिल्म पठान को पीछे छोड़ दिया है।

दूसरे हफ्ते भी शानदार कमाई जारी

बता दें कि शुक्रवार से गदर 2 का बॉक्स ऑफिस पर दूसरा हफ्ता शुरू हुआ।रिपोर्ट्स के अनुसार इस रविवार को गदर 2 ने ज्यादा का कलेक्शन किया है।हालांकि इस फिल्म का तहलका अभी भी जारी है। फिल्म ने नए हफ्ते के पहले ही दिन 20 करोड़ रुपये से ज्यादा का कलेक्शन किया। वहीं ग्यारहवे दिन 14 करोड़ का बिजनेस किया था। यह फिल्म अब 400 करोड़ के क्लब में आ गई है।

गदर-2 ने पठान को छोड़ा पीछे

गदर-2 कमाई के मामले मेंसाउथ इंडस्ट्री की ब्लॉकबस्टर फिल्म बाहुबली-2 और KGF 2 से पहले ही आगे निकल चुकी थी। इन दोनों फिल्मों ने 8वें दिन तक उतना कलेक्शन नहीं किया था जितना कि गदर-2 ने कर लिया है। अब इस धमाकेदार फिल्म ने शाहरुख खान की इस साल की सबसे हिट मूवी पठान को भी पीछे छोड़ दिया है।

गौरतलब है कि इस फिल्म को अनिल शर्मा ने डायरेक्ट किया है। फिल्म में सनी देओल, अमीषा पटेल के साथ उत्कर्ष शर्मा लीड रोल में नजर आए हैं। वहीं फिल्म में विलेन के किरदार में मनीष वाधवा नजर आए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *