Surgical Strike in POK: भारतीय सेना का मुंहतोड़ जवाब, कश्मीर में घुसकर आतंकी कैंप को किया तबाह

शुभम रावत-

कश्मीर: भारतीय सेना ने एक बार फिर आतंकियों को मुहंतोड़ जवाब दिया है। भारत के जाबांज जवानों नेपाक अधिकृत कश्मीर में घुसकर एक बार फिर आतंकी कैंप को तबाह कर दिया है।भारतीय कमांडो की इस कार्रवाई में 8 आतंकियों के मारे जाने की भी सूचना है।

आठ आतंकी मारे जाने की खबर

जानकारी के मुताबिक, करीब 15 भारतीय कमांडो ने राजौरी और पुंछ जिलों के बीच नियंत्रण रेखा पार की और पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर के कोटली, नाकयाल में सक्रिय आतंकवादियों के चार लॉन्चिंग पैड को नष्ट कर दिया। बताया यह भी जा रहा है कि भारतीय कमांडो के इस ऑपरेशन में 8 आतंकी मारे गए हैं।

भारतीय सुरक्षा एजेंसियों को मिली थी सूचना

सैन्य सूत्रों के मुताबिक, POK में आतंकी हमले की तैयारी की जा रही थी। यह हमला राजौरी या पुंछ में किया जा सकता था। भारतीय सुरक्षा एजेंसियों को पुख्ता सूचना मिलने पर यह कार्रवाई की गई।सुरक्षा एजेंसियों को पुख्ता सूचना मिली थी कि LOC के पार इन लांचिंग पैड में बड़े हमले की योजना तैयार की जा रही है। इन लांचिंग पैड पर पाकिस्तानी सेना, उसकी खुफिया एजेंसी ISI और बैट टीम की हलचल भी बढ़ गई थी।

रक्षा मंत्रालय ने कहा सर्जिकल स्ट्राइक नहीं

भारतीय सेना द्वारा इस ताबड़तोड़ एक्शन के बाद इसे पाकिस्तान पर एक बार फिरसर्जिकल स्ट्राइक बताया गया। हालांकिभारतीय रक्षा मंत्रालय ने सर्जिकल स्ट्राइक के दावों का खंडन किया गया। मंत्रालय की ओर से बताया गया कियह कोई सर्जिकल स्ट्राइक नहीं थी जैसा कि दावा किया गया है।भारतीय सेना ने जम्मू-कश्मीर के बालाकोट सेक्टर में नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर पाकिस्तान की घुसपैठ की कोशिश को नाकाम कर दिया। मंत्रालय के अनुसार सोमवार सुबह 2 आतंकियों को भारतीय सीमा में घुसपैठ करते हुए देखा गया, जिसे भारतीय कमांडो ने सफलतापूर्वक रोक दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *