Premoday Khakha : ड्रग्स देकर नाबालिग से करता था रेप, पिता के निधन के बाद दिखाया वैहसी चेहरा

शुभम रावत-

नई दिल्ली:अपने दोस्त की नाबालिग बेटी के साथ दुष्कर्म करने वालादिल्ली सरकार में सीनियर अफसर प्रेमोदय खाखा से पूछताछ जारी है। रिपोर्ट्स के मुताबिक आरोपी अफसर 14 साल की नाबालिग बच्ची कोड्रग्स देकर उसके साथ रेप करता था।

पीड़िता ने पुलिस को दिया बयान

नाबालिग के साथ यौन उत्पीड़न के मामले मेंजीएनसीटी के महिला एवं बाल विकास विभाग में उप निदेशकप्रेमोदय खाखा और उनकी पत्नी जेल की सलाखों के पीछे बंद हैं।आरोपी को मामा कहकर बुलाने वाली पीड़िता नेपुलिस को दिए गए बयान में आपबीती बताई है।

ड्रग्स देकर दुष्कर्म करता था अधिकारी

मासूम नाबालिग की आपबीती सुनकर मन विचलित हो उठेगा। लड़की के बयान के अनुसारदिल्ली का अफसर नाबालिग के साथ घिनौनी कृत्य करने से पहले उसे ड्रग्स देता था। पीड़िता जब ड्रग्स के नशे में होती थी तो प्रोमोदय खाखा उसके साथ रेप करता था। वो मासूम नाबालिग बच्ची जब होश में आतीतो कई बार उसके शरीर पर चोट के निशान होते थे।

पिता के निधन के बाद दिखाया वैहसी चेहरा

पुलिस ने बताया कि आरोपी अफसर ने नाबालिग लड़की के साथ पहली बार 31 अक्टूबर 2020 को रेप किया था। उस वक्त 14 साल की वो मासूम बच्ची अपने पिता की मौत के गम में थी। जब वो 12वीं क्लास में पढ़ती थी तब उसके पिता का बीमारी के चलते निधन हो गया था।

काउंसलिंग में बताई आपबीती

प्रेमोदय खाखा कई महीनों तक लड़की के साथ दुष्कर्म करता रहा। इसी दौरान जब वो लड़की गर्भवती हो गई। तो अफसर की पत्नी ने गर्भपात की गोलियां खिला दी। इस बाद का खुलासा तब हुआ जब कुछ महीनों बाद लड़की अपने घर मां के पास वापस लौटी।काउंसलिंग के दौरान नाबालिग लड़की ने अपनी आपबीती बताई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *