Akhilesh Yadav: सपा प्रमुख ने साड़ के मुद्दे पर योगी सरकार पर कसा तंज, बोले ‘बीजेपी जहां से कह दे वहां से लड़ेंगे चुनाव’

शुभम रावत-

लखनऊ:समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने आज बीजेपी पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि बीजेपी को सत्ता से बाहर करने के लिए हम तैयार हैं। साड़ के मुद्दे पर उन्होंने यूपी की योगी सरकार पर जमकर तंज कसा।

बीजेपी और सपा के बीच जुबानी जंग तेज

आगामी 2024 लोकसभा चुनाव को अब ज्यादा समय नहीं बचा है। ऐसे में सियासी हलचल तेज हो गई है। सबसे ज्यादा 80 सीटों वाले राज्य उत्तर-प्रदेश की भूमिका हर बार लोकसभा चुनाव में अहम होती है। इस बार भी सत्ता की सबसे बड़ी कुर्सी का रास्ता यहीं से होकर जाएगा। इसी के मद्देनजर सूबे में सियासत गरमाई हुई है। बीजेपी और सपा में जमकर जुबानी जंग चल रही है। पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने आज योगी सरकार को जमकर घेरा।

योगी सरकार पर अखिलेश यादव का तंज

अखिलेश यादव ने योगी सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि यूपी में ट्रैफिक पुलिस में नई भर्ती हुई है, जो कि हर सड़क पर दिखाई दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि एक भी दिन ऐसा नहीं गुजरता जिस दिन प्रदेश में किसी अन्नदाता की या फिर किसी गरीब की जान उस नई भर्ती की वजह से न जा रही हो।

सपा प्रमुख ने कहा कि मैं नाम नहीं बोलना चाहता था इनकी वजह से हादसों में बढ़ोतरी हुई है। अखिलेश ने सांडों को लेकर सूबे की सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि सांडों को यह नंदी मानते हैं। अरे हम कैसे कह दें कि यह नंदी है जो हर रोज एक व्यक्ति की जान लेगा।दरअसल विधानसभा सत्र के दौरान अखिलेश यादव ने सांड का मुद्दा उठाया था। जिस पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पलटवार करते हुए कहा था कि हम सांड को नंदी के रूप में पूजते हैं।

बीजेपी जहां से कह दे वहां से लड़ेगें चुनाव

लोकसभा चुनाव के सवाल पर अखिलेश यादव ने कहा कि, हां लड़ना तो चाहिए, कहां से लड़ेंगे ये पार्टी तय करेगी। उन्होंने बीजेपी से चुटकी लेते हुए कहा कि, जहां से बीजेपी के नेता कह दें वहां से चुनाव लड़ लूंगा। अखिलेश यादव ने कहा किबीजेपी को सत्ता से बाहर करने के लिए हम तैयार हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *