Haryana News: हरियाणा में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 44 IAS और HCS अधिकारियों का किया गया तबादला, ये रही सूची

चंडीगढ़:हरियाणा में आज यानी शनिवार को पड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। राज्य सरकार ने 44 जिलाधिकारी और एचसीएस अधिकारियों के तबादला का ऑर्डर जारी किया है। इन 44 अधिकारियों में 16 आईएएस और 28 एचसीएस अधिकारी शामिल हैं जिनका तबादला किया गया है। राज्य सरकार ने कई जिलों के डीसी भी बदल दिए हैं।

सरकार द्वारा जारी ट्रांसफर ऑर्डर के मुताबिक, कई नगर निगम के कमिश्नर भी बदले गए हैं, जिसमें फरीदाबाद नगर निगम कमिश्नर जितेंद्र दहिया का नाम भी शामिल है। जानकारी के अनुसार अब दहिया रोहतक नगर निगम का चार्ज संभालेंगे। वहीं ए मोना श्रीनिवास फरीदाबाद निगम की नई कमिश्नर होंगी। इसके अलावा अशोक कुमार गर्ग मानेसर नगर निगम कमिश्नर का चार्ज संभालेंगे।

इतना ही नहीं प्रदेश सरकार द्वारा जारी आदेश में 7जिलों के उपायुक्त का भी तबादला किया गया है जिसमें पंचकूल जिले की जिम्मेदारी आईएएस सुशील श्रवण को दी गई है। सुशील श्रवण को माता मनसा देवी मंदिर श्राइन बोर्ड का चीफ एडमिनिस्ट्रेटर भी बनाया गया है। इसके अलावा जिलाधिकारी मनोज कुमार को यमुनानगर का उपायुक्त लगाया गया है।

साथ ही राहुल हुड्डा को रेवाड़ी, मनदीप कौर को चरखी दादरी, और प्रशांत पंवार को फतेहाबाद और मोहम्मद इमराज रजा को जींद के डीसी की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *