शुभम रावत-
नई दिल्ली: भारत के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली को आज इंटरनेशनल क्रिकेट में पूरे 15 साल हो गए हैं। किंग कोहली ने 18 अगस्त 2008 में श्रीलंका के खिलाफ डेब्यू किया था। तब से अब तक उन्होंने क्रिकेट के मैदान पर कई रिकॉर्ड अपने नाम किए।
किंग कोहली के इंटरनेशल क्रिकेट में 15 साल
कोहली आज दुनिया के सबसे घातक बल्लेबाजों में से एक हैं। मैदान पर उनके बल्ले से गोली की तरह रन निकलते हैं। कोहली ने अपनी बेहतरीन बल्लेबाजी से क्रिकेट प्रशंसकों को खूब इंटरनटेन किया है।उनके नाम इंटरनेशनल मैचों में 25582 रन हैं। कोहली महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर के बाद सबसे ज्यादा 76 शतक लगाने वाले बल्लेबाज हैं।वनडे क्रिकेट में सबसे तेज 10 हजार रन बनाने का रिकॉर्ड कोहली के ही नाम है। उन्होंने 205 पारियों में ऐसा किया था।
मैदान पर लगाई रिकॉर्ड की झड़ी
कोहली ने टी20 फॉर्मेट में भी जमकर रन बरसाए हैं। उनके नामटी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन हैं। कोहील अपनी दमदार बल्लेबाजी के दम पर टी20 मुकाबलों में अब तक 4008 रन के साथ पहले नंबर पर हैं।टी20 मुकाबलों में सबसे ज्यादा 38 अर्धशतक विराट कोहली के ही नाम है। इसके अलावा उन्होंने इस फॉर्मेट मेंसबसे ज्यादा 15 मैन ऑफ द मैच अवॉर्ड भी जीते हैं।
एशिया कप की तैयारिंयों में लगे हैं कोहली
विराट कोहली को वेस्टइंडीज दौरे पर टी20 फॉर्मेट में आराम दिया गया था। आज से आयरलैंड के खिलाफ शुरू हो रही टी20 सीरीज में भी उन्हें रेस्ट दिया गया है।कोहली एशिया कप 2023 के लिए तैयारी कर रहे हैं। इसी साल भारत की धरती पर होने वाले वर्ल्ड कप के लिए भी कोहली खुद को इन फॉर्म रखना चाहेंगे जो टीम इंडिया के नजरिए से काफी फायदेमंद साबित होगा।