Haryana: शिक्षा मंत्री का बड़ा ऐलान, 11 हजार शिक्षकों की होगी भर्ती, 9 हजार HKRN के तहत होंगे नियुक्त

Haryana Teacher Recruitment: हरियाणा के शिक्षा मंत्री कंवरपाल गुर्जर ने बड़ा ऐलान किया है। शिक्षा मंत्री का कहना है कि प्रदेश में जल्द 11 हजार शिक्षकों की नियमित भर्ती होगी। 9 हजार शिक्षक हरियाणा रोजगार कौशल निगम (HKRN) के तहत नियुक्त होंगे। सरकारी स्कूलों में सुविधाएं बढ़ाने के लिए 198 करोड़ रुपए जारी कर दिए गए हैं।

बढ़ाई जाएगी सुविधा

शिक्षा मंत्री का कहना है कि हमने सरकारी स्कलों की कायाकल्प करने के लिए एक प्लान तैयार किया है। स्कूलों में 6 तरह की सुविधाएं बढ़ाई जाएगी। इनमें पेयजल, शौचालय, चारदीवारी, रास्ता, खेल का मैदान और ड्यूल डेस्क शामिल हैं। सरकार लगातार इस पर काम कर रही है।

जिन स्कूलों में नए कमरे बनाने की मांग आ रही है , उन स्कूलों में नए कमरे बनाए जाएंगे। शिक्षा मंत्री ने बताया कि शैक्षणिक सत्र 2023-24 में स्कूलों में सुविधाएं बढ़ाने के लिए 280 करोड़ रूपए का बजट रखा गया है। सेकेंडरी के लिए 170 करोड़ और ऐलिमेंटरी यानी पहली से आठवीं तक के लिए 110 करोड़ रुपए का बजट तय किया है। सेकेंडरी के लिए 120 करोड़ और आठवीं तक के लिए 78 करोड़ रुपए भी जारी कर दिए हैं।

पीएमश्री स्कूलों के लिए बजट मंजूर

कंवरपाल गुर्जर ने बताया कि प्रदेश में 124 पीएमश्री स्कूल खोले जाने हैं। इसके लिए 86 करोड़ रुपए की राशि मंजूर हो गई है। वहीं मॉडल संस्कृति स्कूलों की संख्या का आंकड़ा 139 है और इसे 500 तक लेकर जाना है। आगे शिक्षा मंत्री ने बताया कि जिन स्कूलों का रिजल्ट उम्मीद के मुताबिक नहीं आया है, उन स्कूलों का डाटा जुटाया जाएगा। साथ ही प्रिंसिपल और हेडमास्टर से जवाब मांगा जाएगा।

अगर इन स्कूलों में किसी प्रकार की अनियमितता पाएगी तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। प्रदेश में स्कूलों के बंद किए जाने पर उन्होंने कहा कि ऐसे स्कूलों को बंद किया है, जिन स्कूलों में छात्रों की संख्या 20 या इससे कम थी। अगर छात्रों को दूसरे गांव में पढ़ने के लिए जाना पड़ेगा तो हम इसकी सुविधा करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *