शुभम रावत-
नई दिल्ली: भारत और आयरलैंड के बीच आज से तीन मैचों की टी20 सीरीज का आगाज हो रहा है। टीम इंडिया की कमान स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह के हाथों में है। इस सीरीज के लिए भारतीय टीम में युवा खिलाड़ियों को शामिल किया गया है।
टीम इंडिया वेस्टइंडीज दौरे के बाद आज से अपना अगला मिशन शुरू कर रही है।भारत और आयरलैंड के बीच पहला टी20 मैच डबलिन के द विलेज मैदान पर खेला जाएगा। भारतीय समायुनसार दोनों टीमों के कप्तान शाम 7 बजे मैदान पर टॉस करने के लिए पहुंचेंगे। इसके बाद यह मुकाबला शाम7:30 बजे शुरू होगा
बुमराह दिखाएंगे कप्तानी का जौहर
जसप्रीत बुमराह करीब 11 महीने तकपीठ की चोट के चलते मैदान से बाहर रहे। अब वे पूरी तरह से फिट होकरवापसी करने को तैयार हैं।आयरलैंड दौर पर बुमराह टीम इंडिया की कप्तानी की जिम्मेदारी संभालेंगे।बुमराह की कप्तानी में भारतीय टीम युवा ब्रिगेड और स्टार खिलाड़ियों से भरी है। वहीं आयरलैंड को भी कम नहीं आंका जा सकता है। उनके पास किसी भी बड़ी टीम को चौंकाने की क्षमता है। ऐसे में दोनों टीमों के बीच जबरदस्त मुकाबले की उम्मीद है।
यहां उठा सकते हैं मैच का आनंद
भारत और आयरलैंड का पहला टी20 मैच स्पोर्ट्स चैनल स्पोर्ट्स18 पर प्रसारित किया जाएगा। वहींJioCinema ऐप पर मैच की लाइव स्ट्रीमिंग की जाएगी।
दोनों टीमें-
टीम इंडिया:जसप्रीत बुमराह (कप्तान), रूतुराज गायकवाड़, यशस्वी जायसवाल, तिलक वर्मा, रिंकू सिंह, संजू सैमसन, प्रसिद्ध कृष्णा, अर्शदीप सिंह, मुकेश कुमार, आवेश खान,जितेश शर्मा, शिवम दुबे, वाशिंगटन सुंदर, शाहबाज अहमद, रवि बिश्नोई,
आयरलैंड:एंड्रयू बालबर्नी, पॉल स्टर्लिंग (कप्तान), लोर्कन टकर (विकेटकीपर), हैरी टेक्टर, गैरेथ डेलानी, कर्टिस कैंपर, बेंजामिन व्हाइट, फिओन हैंड, क्रेग यंग, थियो वैन वोर्कोम, रॉस अडायरजॉर्ज डॉकरेल, मार्क अडायर, बैरी मैक्कार्थी, जोशुआ लिटिल।