पटना: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) कल यानी 16 अगस्त को दिल्ली यात्रा पर थे। इस दौरान उन्होंने दिल्ली में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी (Atal Bihari Vajpayee) को उनके पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि दी। हालांकि उन्होंने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे (Mallikarjun Kharge)और सीएम अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) से मुलकात नहीं की। जिसको लेकर बीजेपी वाले तरह-तरह की बातें कर रहे थे। वहीं आज पटना पहुंचने के बाद मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि किसी से कोई मुलाकात की योजना नहीं थी।
दरअसल, आज सीएम नीतीश कुमार पटना पहुंच चुके हैं, लेकिन दिल्ली यात्रा के दौरान केजरीवाल और खड़गे से मुलाकात नहीं करने पर बीजेपी वाले कई तरह के सवाल उठा रहे थे। इस पर नीतीश कुमार ने कहा कि वे दिल्ली सिर्फ अटल बिहारी वाजपेयी को श्रद्धांजलि देने गए थे, क्योंकि वह उनका बहुत सम्मान करते हैं। नीतीश कुमार ने कहा कि खड़गे, केजरीवाल या किसी से भी कोई मुलाकात करने की योजना बनाकर नहीं गए थे। उनलोगों से तो फोन पर बातचीत हो ही जाती है।
मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने भाजपा पर निशाना भी साधा। दरअसल, सम्राट चौधरी ने कहा था कि नीतीश कुमार को अब कोई भाव नहीं दे रहा है। इस पर सीएम ने कहा कि अब हमलोग साथ आ गए हैं तो बीजेपी वाले बेचैन हो गए हैं। इसके साथ ही उन्होंने प्रशांत किशोर के नीतीश कुमार की पार्टी को पांच सीट भी नहीं आएगीइस बयान पर जवाब देते हुए कहा कि मैं उन लोगों की बातों का जवाब नहीं देता हूं।
नीतीश कुमार ने कहा कि मैं उन लोगों की बातों पर ध्यान नहीं देता हूं। कोई कुछ भी बोलता रहता है। इससे क्या लेना देना है। उन लोगों के सवालों का जवाब जनता देगी उनसे पूछ लीजिए। इसके साथ जब उनसे आगामी लोकसभा चुनाव के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि परिणाम बहुत अच्छा होगा। देश के हित में होगा।