Delhi: मणिपुर पर केजरीवाल ने फिर पीएम को घेरा, बोले- पूरी दुनिया में कराई थू-थू

Delhi Arvind Kejriwal: दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल मणिपुर हिंसा को लेकर एक बार फिर से पीएम नरेन्द्र मोदी पर हमलावर हुए। उन्होंने कहा कि पीएम मणिपुर पर बोलने के लिए तैयार नहीं है।उनका साफ संदेश है कि मणिपुर से उनका कोई लेना देना नहीं है। हिंसा को लेकर पीएम ने एक बार भी शांति की अपील नहीं की है।

दिल्ली के सीएम का कहना है कि एक बार मणिपुर की जनता से पूछ लेना चाहिए कि उनके दिल पर क्या बीत रही है। महिलाओं के क्या जघन्य कृत्य किए गए हैं, इन घटनाओं ने पूरे देश की दुनियाभर में थू-थू कराई हैं। दिल्ली बीजेपी के विधायक सदन छोड़कर चले गए हैं उनका कहना है कि उन्हें मणिपुर से कोई लेना देना नहीं है।

आगे केजरीवाल ने बताया कि मणिपुर में करीब 4 हजार घरों को जलाया गया। 60 हजार लोग बेघर हुएऔरडेढ़ सौ से ज्यादा लोगों की मौत हुई है। साढ़े 300 धार्मिक स्थल जलाए गए, असम राइफल और मणिपुर पुलिस के बीच गोलाबारी हुई। पूरी दुनिया में भारत की थू-थू हुई। लेकिन भारत के प्रधानमंत्री चुप रहें।

उन्होंने कहा कि जब एक वीडियो वायरल हुआऔर महिलाओं के साथ अत्याचार हुआ तब भी प्रधानमंत्री चुप रहे, जबकि मणिपुर के सीएम कह रहे हैं कि वहां यह रोज हो रहा है। घर में सब्जी ना बने, पानी ना आए तो प्रधानमंत्री को याद नहीं करते। लेकिन जब सारे सिस्टम फ़ैल हो जाएं तब लोग प्रधानमंत्री को याद करते हैं।

बता दे कि, दिल्ली में इस समय विधानसभा का विशेष सत्र चल रहा है। गुरुवार को दूसरे दिन सदन में केजरीवाल ने बीजेपी को जमकर घेरा। उन्होंने कहा बीजेपी के लोग जवाहरलाल नेहरू को गाली देते हैं। कम से कम नेहरू जी ने चीन की आंखों में आंखें डालकर युद्ध तो किया था। बीजेपी ने चीन को कौन सी आंखे दिखाई हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *