Gadar 2 Box Office Collection: ‘गदर-2′ ने सिनेमाघर में मचाया गजब का गदर, ‘द केरल स्टोरी’ को छोड़ा पीछे

शुभम रावत-

मुंबई:सनी देओल की फिल्म गदर 2 ने सिनेमाघर में गजब का गदर मचाया हुआ है। ओपनिंग डे से अब तक फिल्म को बेहतरीनरिस्पांस मिल रहा है। इसफिल्म को देखने के लिए दर्शकों के बीच बहुत उत्साह और उमंग नजर आ रहा है।

गदर-2 ने मचाया गदर

तारा सिंह और सकीना की प्रेम कहानी गदर-2 फिल्म कीअब भी सिनेमाघरों में शोज हाउसफुल जा रहे हैं।निर्माता -निर्देशक अनिल शर्मा की इस फिल्म का क्रेज फैंस के सर पर चढ़कर बोल रहा है। फिल्म ने एक सप्ताह के भीतर अच्छी खासी कमाई कर ली है।

द केरल स्टोरी को छोड़ा पीछे

सनी देओल की गदर 2 ने द केरल स्टोरी को कमाई के मामले में पीछे छोड़ दिया है और इसी के साथ ही ये फिल्म साल 2023 की दूसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है। पहले नंबर पर शाहरुख की पठान है, जिसकी कमाई 543.05 करोड़ रुपए है। द केरल स्टोरी दूसरे नंबर पर थी, जिसकी कमाई 242.20 करोड़ थी।

गदर-2का अब तक का कलेक्शन

गदर-2 के पहले 2 दिन के कलेक्शन की बात करें तो बॉक्स ऑफिस ट्रैकर के शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक, गदर 2 ने दूसरे दिन 43 करोड़ की कमाई की, जिसके बाद फिल्म का आंकड़ा 83.10 करोड़ हो गया। जबकि ओपनिंग डे पर इस फिल्म ने 40.10 करोड़ का जबरदस्त कलेक्शन किया था।

वहींचौथे दिन यानी सोमवार को फिल्म ने 35.75 से 37 करोड़ का कलेक्शन किया। इसके साथ ही गदर 2 का चार दिन का कुल कलेक्शन लगभग 172 करोड़ रुपये हो गया। वहीं फिल्म ने पांचवे और छठे दिन भी बेहतरीन कलेक्शन किया। गदर -26 दिन में 263.48 करोड़ रुपए पहुंच गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *