नई दिल्ली: आज (16 अगस्त) सैफ अली खान का का 53वां जन्मदिन है। इस मौके पर उनकी अपकमिंग फिल्म के निर्माताओं ने फिल्म देवरासे अभिनेता का फर्स्ट लुक शेयर किया है। अभिनेता Jr NTR ने खुद सैफ अली खान का फर्स्ट लुक पोस्टर लॉन्च किया है।बता दें कि यह एस साउथ फिल्म हैं जिसमें सैफ अली खान के अलावा जूनियर एनटीआर और जान्हवी कपूर नजर आने वाले हैं
दरअसल, साउथ स्टार जूनियर एनटीआर ने सैफ अली खान के बर्थडे पर देवरा से उनका फर्स्ट लुक रिलीज करने के साथ ही उन्हें उनका बर्थडे भी विश किया। एनटीआर ने लिखा, हैप्पी बर्थडे सैफ सर। वहीं एनटीआर के द्वार साझा किए गए सैफ अली खान के फर्स्ट लुक में सैफ लंबे बाल में नजर आ रहे हैं। बता दें कि इस फिल्म में रोल कर रहे एनटीआर का लुक तो पहले ही मेकर्स रिलीज कर चुके थे।
फिल्म देवरा कई मायनों में खास माना जा रहा है, क्यों कि ऐसा पहली बार होगा जब बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान और साउथ स्टार जूनियर एनटीआर साथ में काम कर रहे हैं। वहीं इस फिल्म में जान्हवी कपूर भी एक्टर के अपोजिट नजर आएंगी। ये फिल्म एनटीआर आर्ट्स और युवा सुधा आर्ट्स बैनर तले बनी है जिसमें अनिरुद्ध रविचंदर ने म्यूजिक दिया है। बता दें देवरा अगले साल 5 अप्रैल 2024 को रिलीज होगी।