Atal Bihari Vajpayee Death Anniversary: जब अटल ने शादी के प्रस्ताव पर दहेज में मांगा था पूरा पाकिस्तान, ठहाकों से गूंज उठा था हॉल

शुभम रावत-

नई दिल्ली: भारत के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की आज 5वीं पुण्यतिथि है। उनका निधन16 अगस्त 2018 को हुआ था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हेंयाद करते हुए श्रद्धांजलि दी। पीएम मोदी के अलावा कई राजनेताओं ने उन्हें अपनी श्रद्धा सुमन अर्पित की। आज अटल जी से जुड़ा आपकों एक किस्सा बताते हैं जो काफी मजेदार और रोचक है।

पाकिस्तान की पत्रकार के साथ रोचक किस्सा

बहुमुखी प्रतिभा के धनी अटल बिहारी वाजपेयी अपनी राजनीतिक कुशलता और कविता के अलावा हाजिर जवाबी के लिए भी जाने जाते थे।आज भले ही वो हम सबके बीच में नहीं हैं, लेकिन उनके किस्से हम सभी के दिलों में जिंदा है।ऐसा ही एक मजेदार किस्सा है पाकिस्तान की एक महिला पत्रकार के साथ।

महिला पत्रकार ने रखा शादी का प्रस्ताव

देश के 3 बार प्रधानमंत्री की जिम्मेदारी संभाल चुके अटल जी अपने हाजिर जवाबी से सामने वाले के सवाल का बहुत ही बेहतरीन और मजेदार अंदाज में जवाब दिया करते थे। एक बार तो उन्होंने पाकिस्तान को लेकर कुछ ऐसा बोल दिया था कि पूरा भारत उनका फैन हो गया था। दरअसल यह किस्सा साल1999 का है। जब अटल बिहारी वाजपेयी भारत के प्रधानमंत्री थे। उन दिनों उन्होंने पाकिस्तान से रिश्तों को सुधारने के लिए एक बस चलवाई थी। खास बात यह थी कि खुद तत्कालीन प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी भी उस बस से पाकिस्तान गए थे। पाकिस्तान पहुंचने के बादएक प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की गई थी। उस दौरान पाकिस्तान की एक महिला पत्रकार ने अटल बिहारी वाजपेयी के सामने शादी का प्रस्ताव रख दिया।

अटल जी बोले दहेज में पूरा पाकिस्तान चाहिए

अटल जी ने पाकिस्तानी पत्रकार के शादी के प्रस्ताव का बहुत ही मजेदार अंदाज में जवाब दिया था।उन्होंने दहेज में कश्मीर के साथ पूरा पाकिस्तान मांग लिया था।पूर्व पीएम अटल जी के जवाब को सुनकर पूरे हॉल में ठहाके गूंजने लगे। इतना ही नहीं वो पाकिस्तानी महिला पत्रकार जिन्होंने अटल जी को शादी के सामने शादी का प्रस्ताव पेश किया था वो भी अटल जी की जवाब पर खूब हंसी थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *