Haryana CM Manohar Lal: हरियाणा के सीएम मनोहर लाल ने बड़ा ऐलान करते हुए डबवाली को पुलिस जिला बना दिया। सीएम ने अपने इस वादे को 3 महीनों के अंदर पूरा किया है। अब डबवाली में पुलिस अधीक्षक और दो डीएसपी की तैनाती की जाएगी। इसके साथ ही 9 इंस्पेक्टर, 36 एसआई, 57 एएसआई नियुक्त किए जाएंगे। जिले में 160 हेड कॉन्स्टेबल और 450 कांस्टेबल की भी तैनाती की जाएगी।
सीएम ने पूरा किया वादा
प्रदेश के सीएम मनोहर लाल ने एक जनसंवाद कार्यक्रम में डबवाली को पुलिस जिला बनाने की घोषणा की थी। सीएम ने कहा था कि डबवाली को 3 महीने के अंदर पुलिस जिला बना दिया जाएगा। इस घोषणा को पूरा करते हुए सीएम ने बुधवार को इसका ऐलान कर दिया। डबवाली हरियाणा की सियासत का केन्द्र चौटाला परिवार का गढ़ माना जाता है।
आरक्षित सीट है डबवाली
डबवाली विधानसभा सीट साल 2009 से पहले आरक्षित सीट थी। इस पर लगातार इनेलो जीतती आई है। अब इस सीट पर कांग्रेस का कब्जा है और अमित सिहाग डबवाली से विधायक है। डबवाली को पुलिस जिला बनाने पर अमित सिहाग ने सीएम का आभार जताया। कहा कि वह लगातार इसकी सीएम से मांग कर रहे थे। साल 2020 में उन्होंने सीएम से मिलकर मांग रखी थी।
बता दे कि, साल 2019 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने यह सीट जीती थी। कांग्रेस विधायक ने बीजेपी प्रत्याशी आदित्य देवीलाल को हराया था। अमित सिहाग के पिता पूर्व सीएम भूपेन्द्र सिंह के ओएसडी रह चुके हैं।