सनी देओल ने दी युवा कलाकारों को सलाह, बोले इतिहास,परंपरा और संस्कृति पर आधारित फिल्में करनी चाहिए

शुभम रावत-

मुंबई:सनी देओल की फिल्म गदर-2 सिनेमाघरों में जमकर गदर मचा रही है। इस फिल्म को देखने के लिए दर्शकों के बीच गजब का उत्साह और उमंग नजर आ रहा है। इसी बीच सनी देओल ने युवा कलाकारों को फिल्म के चुनाव को लेकर सलाह दी है।

दर्शकों के बीच गदर-2 का गजब का क्रेज

तारा सिंह और सकीना की प्रेम कहानी एक बार फिर दर्शकों को बेहद पसंद आ रही है।निर्माता -निर्देशक अनिल शर्मा की फिल्म गदर 211 अगस्त को रिलीज हुई। इस मूवी का क्रेज फिल्मी फैंस के सर पर चढ़कर बोल रहा है।सनी देओल औरअमीषा पटेल स्टारर इस फिल्म को दर्शकों की अच्छी प्रतिक्रिया मिल रही है। फिल्म ने 2 दिन में अच्छी खासी कमाई भी कर ली है।

गदर-2 का अब तक का कलेक्शन

गदर-2 के 2 दिन के कलेक्शन की बात करें तो बॉक्स ऑफिस ट्रैकर के शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक, गदर 2 ने दूसरे दिन 43 करोड़ की कमाई की है, जिसके बाद फिल्म का आंकड़ा 83.10 करोड़ हो गया है। जबकि ओपनिंग डे पर इस फिल्म ने 40.10 करोड़ का जबरदस्त कलेक्शन किया था।इस फिल्म के रिलीज होने के बाद सनी देओल ने बॉलीवुड के युवा कलाकारों को कुछ सलाह दी है।

सनी ने कलाकारों को दी ये सलाह

सनी देओल ने अपने हालिया इंटरव्यू में नए कलाकारों को सलाह दी है। उन्होंने कहा कि युवा पीढ़ी के अभिनेताओं को बॉडी बिल्डिंग और डांस करना बंद कर देना चाहिए। उन्हें अभिनय पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए क्योंकि उनके पास प्रतिभा है और इसे अच्छी तरह से प्रयोग किया जाना चाहिए क्योंकि अभिनेता बॉडी बिल्डर नहीं होते हैं।सनी देओल का का यह भी मानना है कि हमें अपने इतिहास, परंपरा और संस्कृति पर आधारित और अधिक फिल्में बनाने की जरूरत है ताकि युवा पीढ़ी अपनी जड़ों और पहचान से जुड़ सकें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *