उदयपुर: राजस्थान के उदयपुर सेकरणी सेना के प्रदेश अध्यक्ष को गोली मारने की खबर सामने आई है। जानकारी के मुताबिक, उदयपुर में संगठन की बैठक ले रहे राजपूत करणी सेना को एक शख्स ने गोली मार दी। वहीं गोली मारने वाले शख्स को वहां मौजूद कुछ लोगों ने दबोच लिया और उसकी बुरी तरह से पिटाई कर दी। साथ ही तुरंत ही पुलिस को इस घटना की जानकारी दी गई जिसके बाद मौके पर पुलिस पहुंची और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
दरअसल, राजपूत करणी सेना के प्रदेश अध्यक्ष भंवर सिंह एक शख्स ने गोली मार दी। ये घटना तब हुई जब भंवर सिंह संगठन की बैठक ले रहे थे। वहीं इस घटना के बाद वहां मौजूद लोगों ने आरोपी को पकड़कर बुरी तरह पीट दिया जिससे वह गंभीर रुप से घायल बताया जा रहा है। इस घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को पकड़ने के साथ भंवर सिंह को अस्पताल पंहुचाया गया है जहां उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है।
गोली मारने वाले की पहचान दिग्विजय सिंह के रूप में हुई है। हालांकि आरोपी ने गोली क्यों मारी, इसकी जांच की जा रही है। प्रथम दृष्टया से पुलिस ने आपसी रंजिश का शक जताया है। पुलिस का कहना है कि फिलहाल दोनों पक्षों में पुरानी रंजिश को लेकर जांच शुरू कर दी गई है। इसके साथ ही दिग्विजय सिंह के बयान लेने की कोशिश की जा रही है, लेकिन वह गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती है और बयान देने की हालत में नहीं है। वहीं इस घटना के बाद से उदयपुर में हंगामा हो रहा है।