Manipur Violence: 9 और मामलों की जांच करेगी सीबीआई, अब तक सौंपे गए कुल 17 मामले

इंफाल: मणिपुर हिंसा की आग अभी तक सुलग रही है। इस हिंसा में सैकडों लोगों की जान चली गई। हजारों लोगों के घरों को आग लगा दिया गया। महिलाओं के साथ बर्बरता की गई। इस बीच खबर सामने आ रही है कि पहले से ही इस हिंसा से जुड़े 11 संगीन मामलों की जांच कर रही CBI (Central Bureau of Investigation) अब 9 और मामलों की जांच करेगी। इसे मिलाकर अब कुल 17 मामलों की जांच सीबीआई के हवाले कर दिया गया है।

बता दें कि मणिपुर में महिलाओं के साथ यौन उत्पीड़न के संबंधित दो मामलों को मिलाकर सीबीआई ने अब तक कुल आठ मामले दर्ज किए हैं। अधिकारियों का कहना है कि सीबीआई के पास इसके अलावा और भी ऐसे मामले आ सकते हैं। अधिकारियों के मुताबिक, सीबीआई के हाथ आने वाले अन्य मामलों में महिलाओं के साथ यौन उत्पीड़न और कुकी महिलाओं के साथ वायरल वीडियो शामिल हो सकता है।

बता दें कि मणिपुर हिंसा के दौरान उपद्रवियों ने कई लोगों की बेरहमी से हत्या कर दी। बुजुर्गों को जिंदा जला दिया। इस दौरान दो महिलाओं को निर्वस्त्र कर परेड कराया। इसके अलावा 9 अगस्त को मैतेई महिला से गैंगरेप का भी मामला सामने आया था जिसकी जांच अब सीबीआई को सौंपी जा सकती है। इसके साथ ही अधिकारियों ने ये भी कहा कि राज्य में समाज जातीय आधार पर बंटा हुआ है, ऐसे में जांच एजेंसी को कई चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है। CBI पर पक्षपात का आरोप भी लग सकता है कि वो एक समुदाय से मिली हुई है। ऐसे में बेहद गंभीरता के साथ आगे की जांच की जा रही है।

उल्लेखनीय है कि मणिपुर में कुकी और मैतेई समुदाय के बीच 3 मई से ही जारी है। इस हिंसा में अब तक 160 से ज्यादा लोगों की मौतें हो चुकी हैं। वहीं कथित तौर पर कई महिलाओं की इज्जत को तार-तार किया गया, हजारों लोगों को बेघर कर दिया गया। इस संबंध में सुप्रीम कोर्ट द्वारा केंद्र और राज्य सरकार से मांगे गए जवाब में केंद्र ने बताया कि मणिपुर में 6523 FIR दर्ज की गई हैं। इनमें से 11 केस महिलाओं और बच्चों की हिंसा से जुड़े हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *