राजस्थानके जोधपुर जयनारायण व्यास विश्वविद्यालय के ओल्ड कैंपस में तीन दरिंदों ने एक प्रेमी जोड़े के साथ गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया।
जोधपुर: राजस्थान के जोधपुर से एक दिल को दहला देने वाली घटना सामने आई है। जहां जयनारायण व्यास विश्वविद्यालय जोधपुर के ओल्ड कैंपस में तीन दरिंदों ने एक प्रेमी जोड़े के साथ जघन्य घटना को अंजाम दिया। ये तीनों युवकों ने बड़े ही शातिर तरीके से प्रेमी जोड़े को अपने जाल में फंसाया।
बहला-फुसलाकर जाल में फंसाया
इन तीनों शातिर युवकों ने आधी रात में मौके का फायदा उठाकर गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया। वो प्रेमी जोड़े को शरण देने के बहाने बहला फुसलाकर जयनारायण व्यास विश्वविद्यालय के पुराने परिसर में स्थित हॉकी ग्राउंड में ले गए। यहां तीन युवकों ने पहले प्रेमी को बंदी बना लिया। इसके बाद वो प्रेमी कीनाबालिग प्रेमिका के साथ जबरदस्ती करने लगे। तीनों आरोपियों ने प्रेमी के हाथ पैर बांधे दिए थे, जिससे वो कुछ भी नहीं कर सका। तीनों दरिंदों ने उसकी नाबालिग प्रेमीका के साथ गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया।
घर से भागकर जोधपुर पहुंचा था प्रेमी जोड़ा
पुलिस की जांच के दौरान पता चला कि यह प्रेमी जोड़ा अजमेर में रहता था जो घर से भागकरजोधपुर पहुंचा था। प्रेमी जोड़ा जोधपुर के पावटा चौराहे पर मौजूद एक गेस्ट हाउस में रुका था, लेकिन वहां पर बीते शनिवार को गेस्ट हाउस के स्टाफ ने प्रेमी जोड़े के साथ बदतमीजी करनी शुरू कर दी थी। जिसके बाद वो गेस्ट हाउस से बाहर आ गए और वहीं पास के चौराहे पर जाकर बैठ गए। इसी दौरान वहां पर तीन युवक आए और उन्हे ठहरने के लिए उचित जगह दिलाने की बात करने लगे। प्रेमी जोड़ा उन तीन युवकों के चंगुल में फंस गया और उनके साथ ये रेप की घटना घट गई।
जयनारायण व्यास विश्वविद्यालय के छात्र हैं आरोपी
जोधपुर में हुई इस गैंगरेप की घटना ने सबके होश उड़ा दिए। इस वारदात की सूचना मिलते ही पुलिस हरकत में आ गई। डीसीपी अमृता दुहान एसीपी तुरंत मौके पर पहुंची और कार्रवाई शुरू की। सबसे पहले इलाके के आस-पास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए। जिसमें तीनों आरोपियों के चेहरे कैद हो चुके थे। इसके बाद पुलिस ने तुरंत तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। तीनों आरोपियों में से 2 आरोपी जयनारायण व्यास विश्वविद्यालय के छात्र हैं जो पास के ही इलाके में रूम लेकर रहते हैं। पुलिस ने इस मामले में गेस्ट हाउस के एक कर्मचारी को भी गिरफ्तार किया है।