आगामी लोकसभा चुनाव मेंभाजपा को केंद्र से हटाने के लिए भाजपा के खिलाफ विपक्षी दलों को एकजुट करने के उद्देश्य से बेंगलुरु में हो रही बैठक पर त्यागी ने कहा कि पटना में 23 जून की सफल बैठक के बाद उसके विस्तारित रूप में यह बेंगलुरु की बैठक है।
पटना: बिहार की राजधानी पटना के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पार्टी जदयू और पूर्व मुख्यमंत्री लालू यादव की पार्टी राजद सहित अन्य विपक्षी दलों की कर्नाटक के बेंगलुरु में 17 और 18 जुलाई को बैठक होने जा रही है। इस दौरान 18 जुलाई को भाजपा ने भी दिल्ली में बैठक बुलाई है। ऐसी जानकारी सामने आ रही है कि भाजपा की बैठक के दौरान इस दिन लोजपा और हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा सहित कई पार्टियां एनडीए में शामिल हो सकती है।
18 जुलाई को दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी की होने वाली बैठक पर जदयू के वरिष्ठ नेता के सी त्यागी ने कहा कि18 जुलाई को होने वाली एनडीए की बैठक में कोई महत्वपूर्ण दल शामिल नहीं हो रहा है। महागठबंधन से अलग हुए पार्टियों पर तंज कसते हुए उन्होंने कहा कि हमारे यहां से छिटके हुए लोगों को लेकर एनडीए बनाई जा रही है।
वहीं, आगामी लोकसभा चुनाव मेंभाजपा को केंद्र से हटाने के लिए भाजपा के खिलाफ विपक्षी दलों को एकजुट करने के उद्देश्य से बेंगलुरु में हो रही बैठक पर त्यागी ने कहा कि पटना में 23 जून की सफल बैठक के बाद उसके विस्तारित रूप में यह बेंगलुरु की बैठक है। इसमें हमें भविष्य के कार्यक्रम, रणनीति बनाने का मौका मिलेगा।
उल्लेखनीय है किबीते 23 जून को बिहार की राजधानी पटना में कई विपक्षी दलों की महाबैठक हुई थी। आगामी लोकसभा चुनाव में भाजपा के खिलाफ संयुक्त रणनीति बनाने के लिए इस महाबैठक में कांग्रेस, आम आदमी पार्टी सहित 15 से अधिक विपक्षी दलशामिल हुए थे। यह बैठक मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव के नेतृत्व में आयोजित की गई थी।
पटना के बाद अब बेंगलुरु में होगी महाबैठक, भाजपा ने भी बुलाई बैठक