Sheena Bora murder case: बेटी की कत्ल के इल्जाम में 6 साल जेल की सजा काटने वाली इंद्राणी मुखर्जी का दावा, बोली- ‘शीना बोरा जिंदा है’

मुंबई: जो मां अपनी बेटी के कत्ल के इल्जाम में 6 साल जेल की सजा काटी, अब वहीं मां दावा कर रही है कि वह जिंदा है। दरअसल, हम बात कर रहे हैं इंद्राणी मुखर्जी की जिसे शीना बोरा की हत्या के जुर्म में सजा सुनाया गया। अपनी किताब Unbroken: The Untold Story में मुखर्जी ने शीना के जिंदा होने का दावा किया है। बता दें कि 6 साल जेल में बंद रहने के बाद 18 मई 2022 को सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिलने पर वह आईं हैं।

इंद्राणी मुखर्जी ने अपनी किताब Unbroken: The Untold Storyमें लिखा कि बेटी शीना के साथ उसका रिश्ता बेहद खास था। दोनों एक जैसे दिखते थे। एक जैसा खाना पसंद करते थे। उनके बीच आम मां-बेटी जैसा रिश्ता नहीं था। दोनों के बीच दोस्त जैसा रिश्ता था। शीना इंद्राणी के माता-पिता के साथ बड़ी हुई थी। इसलिए वह उन्हें अपने माता-पिता की तरह मानती थी।

सख्त मां बनी तो चीजें बदल गईं

इंद्राणी ने आगे लिखा है कि वह शीना के साथ अपने कपड़े और गहने तक शेयर करती थी। उन्होंने लिखा, मैं 21 साल के बच्चे के माता-पिता बनने की चुनौतियों के बारे में नहीं जानती थी। जैसे ही मैंने शांत मां की भूमिका निभाना बंद किया और सख्त बनी तो चीजें बदल गईं। मुखर्जी ने दावा किया कि उन्होंने शीना के सामने कभी अपना गुस्सा जाहिर नहीं किया। वह शीना पर भरोसा करती थी।

हमने एक ही दर्द सहा

उन्होंने लिखा, शीना मेरी बेटी थी जो कुछ भी गलत नहीं कर सकती थी। मैंने उसके साथ एक वयस्क की तरह व्यवहार किया। उसके फैसलों का सम्मान किया। जब उसने संपर्क में नहीं रहने का फैसला किया तो मैंने उसके निर्णय का सम्मान किया। मुझे पता था कि उसे बदनाम करने से हम कहीं नहीं पहुंचेंगे। शीना के बारे में क्या? मुझपर आरोप लगे कि मैंने खुद अपनी बेटी का गला घोंट दिया। शीना और मेरी आत्मा एक ही है। हमने एक ही दर्द सहा।

मेरी दोस्त ने गुवाहाटी हवाई अड्डे पर शीना को देखा

वहीं जिस बेटी की हत्या के आरोप में मुखर्जी 6 साल जेल में रही उसी बेटी को लेकर चौंकाने वाला दावा करते हुए इंद्राणी ने लिखा, मेरी दोस्त सवीना ने शीना को गुवाहाटी हवाई अड्डे पर देखा। यह बात पता चलने के बाद से मैं शांति में हूं। सवीना वकील है। हमें हवाई अड्डे से शीना की फुटेज मिल गई। यह जानकारी सामने आने के बाद मेरे अंदर कुछ बदलाव आया। जिस व्यक्ति की हत्या का आरोप मुझपर है वह बाहर है, जबकि मैं जेल में सड़ रही थी। वह खुलकर सामने क्यों नहीं आई? मुझे नहीं पता। मुझे यकीन है कि कुछ दबाव हैं जो उसे रोक रहे हैं। यह दूसरी बार है जब मुझे बताया गया है कि शीना जीवित है।

इंद्राणी ने लिखा, जब मैं जेल में थी तब बायकुला जेल के एक कैदी ने भी दावा किया था कि उसने शीना को कश्मीर में देखा था। वह एक महिला सरकारी अधिकारी थीं। मैंने अपनी वकील सना (रईस खान) के माध्यम से इसकी जांच सीबीआई से कराने का आग्रह किया। विशेष सीबीआई जज एसपी नाइक निंबालकर ने एएआई को गुवाहाटी हवाईअड्डे के बोर्डिंग गेट के पास 5 जनवरी की सुबह 5.30 से 6 बजे के बीच की फुटेज सौंपने का निर्देश दिया है। मुझे महसूस हो रहा था कि शीना जीवित है और बाहर है।बता दें कि मुंबई पुलिस ने 25 अगस्त 2015 को इंद्राणी मुखर्जी को शीना की हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *