ICC World Cup 2023: ऑस्ट्रेलिया ने किया टीम का ऐलान, इस स्टार बल्लेबाज को नहीं मिली जगह

शुभम रावत-

नई दिल्ली:ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम ने आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप के लिए अपनी 18 सदस्यीय टीम का ऐलान कर दिया है। इस टूर्नामेंट के लिएऑस्ट्रेलिया टीम की कप्तानी पैट कमिंस के हाथों में होगी।कंगारू टीम ने विश्व कप के लिए मार्नस लाबुनेश को टीम में शामिल नहीं किया है।

ऑस्ट्रेलिया ने किया टीम का ऐलान

क्रिकेट के सबसे बड़े महामुकाबले का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।भारत की सरजमीं पर इसी साल आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप का आयोजन किया जाना है। टूर्नामेंट का आगाज 5 अक्टूबर से होगा जिसकी तैयारियां चल रही है। इस इवेंट के लिए काउंटडाउन शुरू हो चुका है।ऑस्ट्रेलिया ने अपनी 18 सदस्यीय टीम का एलान कर दिया है।

ऑस्ट्रेलिया कीवर्ल्ड कप टीम:पैट कमिंस (कप्तान), सीन एबॉट, एश्टन एगर, एलेक्स कैरी, नाथन एलिस, कैमरन ग्रीन, एरॉन हार्डी, जोश हेजलवुड, ट्रेविस हेड, जोश इंग्लिस, मिचेल मार्श, ग्लेन मैक्सवेल, तनवीर संघा, स्टीव स्मिथ , मिचेल स्टार्क, मार्कस स्टोइनिस, डेविड वॉर्नर, एडम जाम्पा।

लाबुशेन को नहीं मिली टीम में जगह

मार्नस लाबुशेन ऑस्ट्रेलिया के लिए टेस्ट क्रिकेट में नियमित तौर पर खेलते रहें है। इस दौरान उन्होंने कई मौके पर टीम के लिए उपयोगी रन बनाए हैं। लाबुशेनटेस्ट क्रिकेट में नंबर-1 बल्लेबाज भी रह चुके हैं। बावजूद इसके उन्हें आगामी वनडे वर्ल्ड के लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम में मौका नहीं दिया गया है।

ऑस्ट्रेलिया 5 बार जीत चुका है खिताब

आईसीसी टूर्नामेंट में ऑस्ट्रेलियाई टीम का दबदबा रहा है। अब तक सबसे ज्यादा 5 बार कंगारु टीम वनडे वर्ल्ड कप की ट्रॉफी पर कब्जा कर चुकी है। ऑस्ट्रेलियाई टीम 1987, 1999, 2003, 2007 और 2015 में वनडे वर्ल्ड कप खिताब अपने नाम करने में कामयाब रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *