Nuh Violence: ‘आप’ नेता जावेद अहमद बोले, मैं घटना से 100 किमी दूर था, बजरंग दल के नेता की हत्या का आरोप

शुभम रावत-

नूंह: हरियाणा के नूंह हिंसा के बाद मनोहर सरकार सख्त नजर आ रही है। दंगाईयों पर जमकर एक्शन लिया जा रहा है। वहीं इस मामले परबजरंग दल के नेता की हत्या के मामले में आम आदमी पार्टी के नेता जावेद अहमद ने अपनी प्रतिक्रिया दी है।

बजरंग दल के नेता की हुई थी हत्या

हरियाणा के नूंह में 31 जुलाई सोमवार को हुएदंगों को लेकर पुलिस की कार्रवाई लगातार तेजी से जारी है। जिन घरों और होटलों से पत्थरबाजी की गई उसे बुलडोजर से जमींदोज किया जा रहा है। हिंसा के वायरल वीडियो के आधार पर कई लोगो की गिरफ्तारी भी हो चुकी है। इस हिंसा में कई लोगो ने अपनी जान भी गंवा दी। इस दौरानबजरंग दल के नेता प्रदीप की भी हत्या कर दी गई थी।

100 किमी दूर था-आप नेता

इस मामले परआम आदमी पार्टी के नेता जावेद अहमद समेत 150 लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया है। जावेद अहमद ने नूंह हिंसा के दौरान बजरंग दल के कार्यकर्ता प्रदीप शर्मा की हत्या में शामिल होने के आरोप से इनकार किया है। उन्होंने कहा कि वह घटना के वक्त वहां से 100 किलोमीटर दूर थे।

राजनीतिक दुष्प्रचार-जावेद अहमद

जावेद अहमद ने अपने ऊपर लगे आरोपों को राजनीतिक दुष्प्रचार बताया है। उनका कहना है कि यह उन्हें और उनकी पार्टी को बदनाम करने की कोशिश की जा रही है। जावेद का कहना है किउनके पास उन टोल प्लाजा के सीसीटीवी फुटेज हैं, जिन्हें उन्होंने पार किया है और जिसे उन्होंने पुलिस को भी दिखाया है।

आप नेता ने कहा कि जहां तक सवाल है कि मैं कहां था, मैं 100 किलोमीटर दूर था। मेरे जाने के तीन घंटे बाद यह घटना घटी। मैं अगले दिन एक अगस्त को वापस लौटा। वहींआप की हरियाणा इकाई के उपाध्यक्ष अनुराग ढांडा ने भी अहमद के खिलाफ आरोपों को खारिज किया और कहा कि उनके खिलाफ झूठी एफआईआर दर्ज की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *