शुभम रावत-
नई दिल्ली: भारत और वेस्टइंडीज के बीच टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला आजप्रोविडेंस स्टेडियम में खेला जाएगा। भारतीय समयानुसार शाम 8 बजे से दोनों टीमों के बीच मुकाबला शुरू होगा। इस सीरीज में भारत के स्टार बॉलर यजुवेंद्र चहल बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर सकते हैं।
टीम इंडिया को वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले टी20 मैच में 4 रनों से हार झेलनी पड़ी थी। ऐसे में रविवार को होने वाले दूसरे टी20 मुकाबले में कप्तानहार्दिक पांड्या टीम इंडिया को सीरीज में वापसी कराना चाहेंगे। इस सीरीज में भारतीय टीम के धुरंधर लेग ब्रेक गेंदबाज यजुवेंद्र चहल टी20 इंटरनेशल फॉर्मेंट में बड़ा कीर्तिमान स्थापित करने के बेहद करीब हैं।
चहल ने लिए सबसे ज्यादा विकेट
टी20 अंतरराष्ट्रीय किकेट में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट यजुवेंद्र चहल ने लिया है। वो टी20 फॉर्मेट में 100 विकेट लेने से महज 7 विकेट दूर हैं।वह इस उपलब्धि को हासिल करने वाले भारत के पहले गेंदबाज बन जाएंगे।
100 के आंकड़े से 7 विकेट दूर
चहल 76 टी20 मैचों की 75 पारियों में 93 विकेट अपने नाम किए हैं। उनके बाद टीम इंडिया के तेज गेंदबाजभुवनेश्वर कुमार हैं, जिन्होंने 87 मैचों में 90 विकेट हासिल किए हैं। वहीं मौजूदा टी20 टीम के कप्तान हार्दिक पांड्याने भारत के लिए 88 टी20 इंटरनेशनल मुकाबलों की 77 पारी में 70 विकेट अपने नाम किए हैं।
भारत की संभावित प्लेइंग11-शुभमन गिल, ईशान किशन (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या (कप्तान), संजू सैमसन, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, युजवेंद्र चहल, अर्शदीप सिंह और मुकेश कुमार।
वेस्टइंडीज की संभावित प्लेइंग11-काइल मेयर्स, ब्रेंडन किंग, जॉनसन चार्ल्स, निकोलस पूरन (विकेटकीपर), शिमरन हेटमायर, रोवमैन पॉवेल (कप्तान), जेसन होल्डर, रोमारियो शेफर्ड, अकील हुसेन, अल्जारी जोसेफ और ओबेद मैकॉय।