Bipasha Basu: बेटी के जन्म के आठ महीने बाद बिपाशा बसु ने किया बड़ा खुलासा, बेटी के दिल में 2 छेद, 6 घंटे तक चली सर्जरी

नई दिल्ली:शादी के 6 साल बाद बॉलीवुड अभिनेत्री बिपाशा बसु (Bipasha Basu) और अभिनेता करन सिंह ग्रोवरपिछले साल एक बेटी के पैरेंट्स बने थे। माता-पिता बनने के बाद तो दोनों बेहद खुश थे, लेकिन बेटी के जन्म के साथ उनके लिए एक बुरी खबर ने भी दस्तक दे दी जिसको बिपाशा बसु ने अब जाकर शेयर किया है। दरअसल, अभिनेत्री ने बच्ची के जन्म के 8 महीने बाद ये बताया कि उनकी बेटी के दिल में 2 छेद थे।

बता दें कि बिपाशा ने हाल ही में नेहा धूपिया के साथ लाइव चैट में इस बात का खुलासा किया है जिसे जानकर हर कोई शॉक रह गया। बेटी के जन्म के 8 महीने बाद अभिनेत्री ने बताया कि उनकी बेटी के दिल में 2 छेद थे। वह जब पैदा हुई उसके बाद से ही वह वेंट्रिकुलर सेप्टल डिफेक्ट (वीएसडी) से पीड़ित थीं। हालांकि तीन महीने बाद सर्जरी करा दिया गया जिसके बाद अब वह बिल्कुल ठीक है।

बिपाशा बसु ने कहा कि हमारी जर्नी नॉर्मल पैरेंट्स से बिल्कुल अलग रही। यह जो मुस्कान है यह उस मुस्कान से कहीं अधिक कठिन है जो अभी मेरे चेहरे पर है। मैं नहीं चाहूंगी कि किसी भी मां के साथ ऐसा हो। मुझे बेटी के जन्म के तीसरे दिन पता चला कि उसके दिल में दो छेद हैं। मैनें सोचा था कि मैं इसे शेयर नहीं करूंगी, लेकिन मैं इसे बता रही हूं क्यों कि मुझे लगता है कि बहुत सारी मांएं हैं जिन्होंने इस यात्रा में मेरी मदद की।

धूपिया के साथ लाइव सेशन में बसु ने आगे कहा कि हमें समझ नहीं आ रहा था कि वीएसडी क्या है। यह वेंट्रिकुलर सेप्टल दोष है। हम एक बहुत बुरे फेज से गुजरे। हमने इस बारे में अपनी फैमिली से डिस्कस नहीं किया। हम दोनों ही बिल्कुल ब्लैंक हो गए थे। हम सेलिब्रेट करना चाहते थे, लेकिन हम सुन्न थे। शुरुआती पांच महीने हमारे लिए बहुत कठिन रहे, लेकिन अब मेरी बेटी ठीक है।

अभिनेत्री ने बताया किहमें बताया गया कि हर महीने हमें यह जानने के लिए स्कैन कराना होगा कि यह अपने आप ठीक हो रहा है या नहीं, लेकिन छेद बड़ा होने की वजह से हमें बताया गया कि सर्जरी करानी जरूरी है और सर्जरी तब करना सबसे अच्छा होता है, जब बच्चा तीन महीने का हो जाए। बसुने आगे बताया कि वह और करण ने बच्ची के नेचुरल ठीक होने का इंतजार किया।

पहले और दूसरे महीने में रिजल्ट फेल हो गया और फिर बिपाशा ने मन बना लिया कि वह अपनी बेटी को ठीक करने के लिए सर्जरी करवाएंगी, लेकिन करण इसके लिए तैयार नहीं थे।

आखिरकारकरणमाने और बेटी की सर्जरी हुई। बिपाशा ने बताया कि 6 घंटे चली सर्जरी के दौरान वह बेचैन हो गई थीं। हालांकि सर्जरी कामयाब हुई और अब उनकी बच्ची बिल्कुल ठीक है। गौरतलब है कि बिपाशा ने 12 नवंबर 2022को अपनी बेटी देवी को जन्म दिया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *