Earthquake:शनिवार देर शाम दिल्ली-एनसीआर में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। भूकंप की तीव्रता 5.5 मापी गई है। अभी तक जान माल की हानि की कोई जानकारी सामने नहीं आई है। भूकंप का केन्द्र जम्मू-कश्मीर का गुलमर्ग बताया गया है।
देर शाम 9 बजकर 34 मिनट पर भूकंप के झटके महसूस किए गए। झटकों के बाद अफरा तफरी का माहौल जरूर देखा गया है। धरती हिलने के बाद लोग घरों, दुकानों और कार्यालय से जरूर बाहर निकले लेकिन कोई नुकसान की ख़बर सामने नहीं आई हैं।