शुभम रावत-
नई दिल्ली: भारत और वेस्टइंडीज के बीच आज से पांच मैचों की टी20 सीरीज शुरू हो रही है। दोनों टीमों के बीच यह मैचब्रायन लारा स्टेडियम में खेला जाएगा। भारतीय समयानुसार दोनों टीमों के कप्तान शाम 7:30 बजे टॉस करने के लिए मैदान में उतरेंगे और 8 बजे से मुकाबला शुरू होगा।
टेस्ट, वनडे के बाद, टी20 सीरीज पर भारत की नजर
टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज को 2 टेस्ट मैचों की सीरीज में 1-0 से हराने के बाद वनडे सीरीज में भी शानदार खेल दिखाया। भारतीय टीम ने कैरिबियाई टीम को तीन वनडे मैचों की सीरीज में 2-1 से हराकर सीरीज पर कब्जा किया। टेस्ट और वनडे के बाद गुरुवार से पांच मैचों की टी20 सीरीज शुरू हो रही है। भारतीय टीम इस सीरीज में भी जीत के इरादे के साथ आज मैदान में उतरेगी।
टीम इंडिया का 200वां टी20 मुकाबला
भारत के लिए यह मैच ऐतिहासिक भी होने वाला है, क्योंकि टीम इंडिया आज अपना 200वां टी20 मैच खेलने मैदान पर उतरेगी। इस सीरीज में नियमित कप्तान रोहित शर्मा और भारत की रन मशीन विराट कोहली को आराम दिया गया है। इसके चलते इस ऐतिहासि मैच की कप्तानीहार्दिक पांड्या करेंगे।
Ind Vs Wi टी20 में हेड टू हेड
कुल टी 20 मैच-25
भारत जीता- 17
विंडीज जीता- 7
बेनतीजा- 1
टी20 सीरीज के रिकॉर्ड
कुल सीरीज- 8
भारत जीता- 6
वेस्टइंडीज जीता- 2