नूंह: हरियाणा में सोमवार से हो रही हिंसा में कल तक जहां 6 लोगों की मौत की खबर थी। वहीं अब मरने वालों की संख्या बढ़कर 7 हो गई है। जानकारी के मुताबिक हिंसा में घायल एक युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई। वहीं राज्य में तनावपूर्ण स्थिति को देखते हुए प्रभावित क्षेत्रों में कर्फ्यू लागू किया गया है। इसके साथ ही सुरक्षा के लिए जगह-जगह पर सुरक्षाकर्मी तैनात किए गए हैं।
बता दें कि नूंह हिंसा मामले में अभी तक पहले जहां 41 एफआईआर दर्ज होने की खबर सामने आई थी। वहीं अब 83 एफआईआर दर्ज की गई है। इसके अलावा 165 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। गिरफ्तार किए गए 165 लोगों में नूंह से 139 लोगों की गिरफ़्तारी, गुरुग्राम से 21, पलवल से 5 लोगों की गिरफ्तारी जा चुकी हैं।
गौरतबल है कि31 जुलाईकोप्रदेशकेनूंहमेंविश्व हिंदू परिषद की ब्रज मंडल यात्रा के दौरान हिंसा हो गई जिसकी आग अब तक जल रही है। इस हिंसा में दो होम गार्डस समेत 7की मौत हो गई, जबकि कई पुलिसकर्मी घायल हुए हैं।डीजीपी पीके अग्रवाल ने बताया कि मामले की जांच के लिए एसआईटी की टीम गठित की गई है। वहीं कानून व्यवस्था बनाने को लेकर केन्द्र से हरियाणा को अर्धसैनिक बलों की 20 कम्पनियां दी गई हैं।