Manoj Tiwari: मनोज तिवारी ने लिया क्रिकेट से संन्यास, धोनी की कप्तानी में खेला कई मैच

शुभम रावत-

नई दिल्ली: महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में खेल चुके भारतीय टीम के एक खिलाड़ी ने संन्यास का ऐलान कर दिया है। रणजी ट्रॉफी और इंडियन प्रीमियर लीग में हजारों रन बना चुके इस बल्लेबाज ने क्रिकेट को अलविदा करने करने का फैसला कर लिया।

मनोज तिवारी ने लिया संन्यास

भारतीय टीम के पूर्व खिलाड़ी मनोज तिवारी ने इंटरनेशल क्रिकेट से संन्यास लेने का फैसला कर लिया है।37 साल के बंगाल के इस खिलाड़ी ने फरवरी 2008 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अपना इंटरनेशनल डेब्यू किया था।

सोशल मीडिया पर दी संन्यास की जानकारी

मनोज तिवारी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिये क्रिकेट से संन्यास लेने की जानकारी दी। उन्होंने लिखा,क्रिकेट के खेल को अलविदा इस खेल ने मुझे सब कुछ दिया। मेरा मतलब है कि हर एक चीज, जिसका मैंने कभी सपना भी नहीं देखा था, उस समय की शुरुआत से जब मेरी जिंदगी विभिन्न चुनौतियों से जूझ रही थी। हमेशा इस खेल का आभारी रहूंगा और भगवान का भी, जिन्होंने हमेशा मेरा साथ दिया।

बंगाल के क्रिकेटर ने अपनी टीम के साथियों को धन्यवाद देते हुए लिखा, मेरे टीम के साथियों, बंगाल क्रिकेट संघ और मेरी यात्रा में भूमिका निभाने वाले सभी लोगों का शुक्रिया। मैं क्रिकेट को पसंद करने वालों का उल्लेख करना कैसे भूल सकता हूं, जिन्होंने हर समय मेरा साथ दिया। दिल से सभी का धन्यवाद। अगर मैं किसी का नाम लेना भूल गया हूं तो मेरी माफी स्वीकार करें। जिंदगी जीने के मकसद की खोज में अब। धन्यवाद क्रिकेट।

मां-बाप को दिया धन्यवाद

मनोज तिवारी ने आगे लिखा, मेरे माता-पिता दोनों का धन्यवाद, जिन्होंने कभी मुझ पर पढ़ाई का दबाव नहीं बनाया और क्रिकेट पर ध्यान देने के लिए प्रोत्साहित किया। मेरी पत्नी सुष्मिता रॉय का धन्यवाद, जो मेरी जिंदगी में आने के बाद से हमेशा साथ खड़ी रही। उसके बिना समर्थन के शायद मैं आप इस मुकाम पर नहीं होता, जहां खड़ा हूं। बता दें मनोज तिवारी ने भारत के लिए12 वनडे और 3 टी20 इंटरनेशनल मैचों में हिस्सा लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *