Ind vs Pak Shehbaz Sharif:भारत के पड़ोसी देश पाकिस्तान के तेवर ढीले पड़ते दिखाई दिए हैं। पाकिस्तान की ओर से बातचीत का प्रस्ताव मिला है। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ(Pak PM Shehbaz Sharif)का कहना है कि हिंसा किसी चीज का समाधान नहीं है। अगर भारत बातचीत के लिए गंभीर है तो पाकिस्तान भी तैयार है।
युद्ध कोई विकल्प नहीं- शरीफ
पाक पीएम शरीफ का कहना है कि, हमने पिछले 75साल में तीन युद्ध लड़े हैं। इसने केवल गरीबी, बेरोजगारी और संसाधनों की कमी को बढ़ावा दिया है। युद्ध अब कोई विकल्प नहीं है। पाकिस्तान पीएम(Pakistan PM)ने आगे परमाणु हथियारों का जिक्र करते हुए पाक अब परमाणु संपन्न देश है। ऐसा आक्रामक होने के लिए नहीं बल्कि खुद को बचाने के लिए किया गया है।
लेकिन भगवान न करे, अगर कभी परमाणु युद्ध जैसी स्थिति आ गई तो क्या होगा। यह बताने वाला कोई जीवित नहीं रहेगा। युद्ध अब कोई विकल्प नहीं है।एक तरफ पाकिस्तान के प्रधानमंत्री ने युद्ध न करने का आह्वान किया लेकिन दूसरी तरफ भारत पर आरोप भी लगाया। उन्होंने कहा कि पड़ोसी देश भारत को यह समझना होगा कि असामान्य चीजों को हटाए बिना स्थिति को सामान्य नहीं किया जा सकता।
आंतरिक खतरों का कर रहे सामना- पाक पीएम
शरीफ ने आगे कहा कि कुछ गंभीर मुद्दों को शांतिपूर्वक और सार्थक चर्चा के साथ हल करना होगा।पाकिस्तान की ओर से अहिंसा की वकालत ऐसे समय में की गई है जब वह खुद आंतरिक खतरों का सामना कर रहा है। पिछले हफ्ते खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में एक रैली के दौरान आत्मघाती हमला हुआ था, जिसमें 54 लोगों की जान चली गई थी।
आत्मघाती हमले में 200 लोगों की मौत
साल 2023 के पहले सात महीनों में 18 आत्मघाती हमले हुए हैं, जिनमें 200 लोगों की जान चली गई, जबकि इन हमलों में 450 से ज्यादा लोग घायल हो गए। पाकिस्तान इस समय आतंरिक खतरों का सामना कर रहा है। बावजूद इसके पाकिस्तान बातचीत के लिए तैयार है।