Haryana: हिंसा की धधकती आग के बीच बारिश का अलर्ट, अगले 5 दिनों तक प्रदेश में बरसेंगे मेघ

Haryana Weather Update: हरियाणा के नूंह जिले से शुरू हुई सांप्रदायिक हिंसा धीरे-धीरे कई जिलों में भड़क गई। जिसके बाद कई जिलों में इंटरनेट सेवाएं बंद कर दी गई और अर्धसैनिकों बलों की 20 कंपनी को तैनात कर दिया। मंगलवार को शाम होते-होते राजस्थान के भिवाड़ी से भी हिंसक घटना की जानकारी मिली। जिसके बाद यूपी और राजस्थान में अलर्ट जारी कर दिया गया।

मेवात से शुरू हुई हिंसा

सोमवार को मेवात जिले में बृज मंडल यात्रा पर पथराव किया गया था। जिसके बाद दो समुदाय आमने-सामने आ गए और जमकर पथराव और आगजनी हुई। इस हिंसा में अब तक दो होमगार्ड समेत 5 लोगों की मौत हो गई। सीएम मनोहर लाल ने इस हिंसा को दुर्भाग्यपूर्ण और षडयंत्रपूर्ण बताया। साथ ही कहा कि दोषियों को किसी कीमत पर नहीं बख्शा जाएगा।

मौसम विभाग ने जारी किया बुलेटिन

इस हिंसक आग के बीच अब मौसम विभाग ने एक बार फिर चिंता बढ़ाई है। मौसम विभाग का कहना है कि 2 अगस्त से मौसम का रंग एक बार फिर से बदलेगा और मानसून एक्टिव हो जाएगा। प्रदेश में फिर से झमाझम बारिश का दौर शुरू हो जाएगा।

मौसम विभाग चंडीगढ़ ने अगले 5 दिनों के मौसम को लेकर बुलेटिन जारी किया है।मौसम विभाग के मुताबिक,बता दें कि 2 अगस्त की रात से मौसम के मिजाज बदल जाएंगे और फिर एक बार झमाझम बरसात का सिलसिला शुरू होगा। प्रदेश के ज्यादातर इलाकों में बहुत भारी बरसात की संभावना मौसम विभाग ने जताई है। यानी एक बार फिर गर्मी और चिपचिपाहट से राहत मिलेगी, मौसम में थोड़ी ठंडक भी महसूस की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *