Haryana Bhagwa Yatra Violence: उपद्रवियों ने जमकर काटा बवाल, गुरुग्राम, फरीदाबाद, पलवल समेत कई जगहों पर हाई अलर्ट

शुभम रावत-

नूंह: सोमवार से शुरू हुईनूंह में हिंसा की आग गुरुग्राम जिले में तेजी से फैल चुकी है। मंगलवार को पहले सोहना फिर सेक्टर 57 की निर्माणाधीन मस्जिद में उपद्रवियों ने जमकर बवाल काटा।इमाम की हत्या कर दी गई।इसके बादबादशाहपुर के नजदीक हाईवे पर भी जमकर हंगामा हुआ। उप्रदवियों को भगाने के लिए पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी।

बादशाहपुर में बाजार बंद

मंगलवार कोदो समुदायों की लड़ाई में पुलिस और प्रशासन के अनुसार संवेदनशील इलाके से इतर 24 घंटे में कई अलग इलाकों पर घटना हुई।गुरुग्राम के बादशाहपुर में बाजार बंद करा दिया। इस दौरान खानपान की एक दुकान को आग लगा दी गई और कुछ दुकानों में तोड़फोड़ भी गई है। जानकारी के अनुसारआधी रात को हुई इस घटना में समुदाय विशेष के 22 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई।

शांति समिति की बैठक

भारी हिंसा को देखते हुए नूंह और सोहना में मंगलवार को शांति समितियों की बैठक हुई। बैठक में शामिल लोगों ने जिला प्रशासन को शांति व्यवस्था बनाए रखने में पूरी मदद का भरोसा दिया। उपायुक्त प्रशांत पवार और पुलिस अधीक्षक नरेंद्र सिंह ने बैठक की अध्यक्षता की। एसपी ने समिति के सदस्यों से अभियुक्तों की पहचान करने में मदद करने की अपील की।

अर्धसैनिक बल मौजूद

नूंह में हिंसा के बढ़ते मामले को देखते हुए केंद्रीय गृह मंत्रालय ने अर्धसैनिक बलों को तैनात करने का फैसला किया था।किसी भी तरह की आपातकाल स्थति से निपटने के लिएRAF की 15 कंपनियों के जवान तैनात हैं।हिंसा की घटनाओं के बाद कई जगहों पर धार्मिक स्थलों की सुरक्षा बढ़ाई गई है। मंदिर और मस्जिदों में पुलिस के जवान तैनात किए गए हैं। पुलिस-प्रशासन का कहना है कि वो असामाजिक तत्वों के साथ सख्ती से निपटेगी।गुरुग्राम, फरीदाबाद, पलवल समेत कई जगहों पर हाई अलर्ट है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *