शुभम रावत-
नूंह:सोमवार को हरियाणा केनूंह और मेवात में हुई हिंसा में मरने वालों की संख्या बढ़कर पांच हो गई है।गुरुग्राम, फरीदाबाद और रेवाड़ी में धारा 144 लागू कर दी गई है।साथ ही सोशल मीडिया पर भी नजर रखी जा रही है।
अर्धसैनिक बलों की तैनाती
नूंह में हिंसा के बढ़ते मामले को देखते हुए केंद्रीय गृह मंत्रालय ने अर्धसैनिक बलों को तैनात करने का फैसला किया है। राज्य सरकार ने केंद्रीय गृह मंत्रालय से इसकी मांग की थी। इसके अलावा हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की नूंह जिले में होने वाली एक और 2 अगस्त की परीक्षा स्थगित की गई है। बता देंदो समुदाय के बीच हुई हिंसा मेवात के बाद सोहना और गुरुग्राम तक फैली चुकी है। किसी भी तरह की आपातकाल स्थति से निपटने के लिएRAF की 15 कंपनियां को बुलाया गया है।
गौरतलब है कि सोमवार को नूंह जिले में हिंदू संगठनों की तरफ से निकाली गई यात्रा के दौरान दो समुदायों के बीच हिंसा फैल गई। इस दौरान जमकर पथराव और आगजनी हुई।कई गाड़ियों में तोड़फोड़ करके उसे आग के हवाले कर दिया गया। देखते ही देखते हंगामा इतना बढ़ गया कि पत्थर के साथ साथ गोलियां भी चलीं। इस हिंसा में दो होम गार्डस समेत 4 की मौत हो गई, जबकि कई पुलिसकर्मी घायल हुए हैं।
इन जगहों पर बढ़ाई गई सुरक्षा
हरियाणा में हिंसा की घटनाओं के बाद कई जगहों पर धार्मिक स्थलों की सुरक्षा बढ़ाई गई है। नूंह में हुई हिंसा के बाद पानीपत पुलिस हाई अलर्ट पर है। यहां मंदिर और मस्जिदों में सुरक्षा बढ़ाई गई है। पानीपत पुलिस का कहना है कि वो असामाजिक तत्वों के साथ सख्ती से निपटेगी। इसके अलावा हरियाणा बॉर्डर से सटे भरतपुर जिले की चार तहसील नगर, सीकरी, पहाड़ी, कामा में इंटरनेट सेवा को बंद किया गया है।
सीएम मनोहर ने की शांति की अपील
हरियाणा के नूंह में सांप्रदायिक तनाव को देखते हुए मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने राज्य में शांति और सद्भाव बनाए रखने की अपील की। सीएम ने कहा कि घटना के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। घटना दुर्भाग्यपूर्ण है। मैं सभी लोगों से राज्य में शांति बनाए रखने की अपील करता हूं। दोषियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा और उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।