शुभम रावत-
बोकारो:झारखंड के बोकारो जिले में शनिवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। जहां हाईटेंशन लाइन की चपेट में एक दर्जन से ज्यादा लोग आ गए। इस हादसे में 4 लोगो की दर्दनाक मौत हो गई जबकि अन्य बुरी तरह से घायल हो गए।
मुहर्रम के जुलूस के दौरान हुआ हादसा
आज सुबह करीब 6 बजे इसी इलाके सेमुहर्रम का जुलूस निकल रहा था। इसी दौरान जुलूस में शामिल 13 लोग वहां पर मौजूद हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ गए। ये सभी लोग हाईटेंशन तार में बुरी तरह से झुलस गए। सभी घायलों को अस्पताल में पहुंचाया गया। जहां 4 लोगो ने दम तोड़ दिया जबकि 9 लोगो की हालत गंभीर बनी हुई है।
ऐसे हुआ यह दर्दनाक हादसा
घटना के दौरान मौके पर मौजूद लोगों के मुताबिक ताजिया उठाने के दौरान ऊपर से गुजर रही 11 हजार की हाइटेंशन लाइन ताजिए में सट गई। जिसके कारणताजिया के जुलूस में रखी बैट्री में जोरदार धमाका हुआ। देखते ही देखते 13 लोग इस हादसे के शिकार हो गए। स्थानीय लोगों ने फौरनसभी घायलों को डीवीसी बोकारो थर्मल अस्पताल इलाज के लिए भर्ती कराया। इसके बाद घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद बोकारो भेजा गया है।
पुलिस हादसे की जांच में जुटी
ताजिया के दौरान हुए इस दर्दनाक हादसे की सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही उनके परिजनों को भी सूचित कर दिया गया है। पुलिस इस पूरे घटना की जांच में जुट गई है।