Weather Update: दिल्ली-एनसीआर में हुई झमाझम बारिश, IMD ने जारी किया यलो अलर्ट

शुभम रावत-

नई दिल्ली:दिल्ली-एनसीआर में शुक्रवार शाम से झमाझम बारिश हो रही है। शनिवार सुबह भी बारिश से मौसम सुहाना हो गया। एक तरफ आसमान से बरसे बादल ने लोगों को राहत दी। तो वहीं दूसरी ओर भारी बारिश के चलते जगह-जगह जलभराव भी हो गया। जिसके चलते लोगों को आवाजाही में समस्या का सामना करना पड़ रहा है।

ट्रैफिक जाम में फंसे लोग

दिल्ली-एनसीआर के इलाके में पिछले कुछ दिनों से हो रही बारिश ने उमस भरी गर्मी से तो राहत जरूर दी है। साथ ही सड़कों में जलभराव के कारण कई सारी समस्या भी उत्पन्न हो गई हैं। भारी बारिश के चलते सड़क पर गाड़ियों की रफ्तार धीमी हो गई है। जिसके कारण लोगो को जाम की समस्या से जूझना पड़ रहा है।

नोएडा में भी बारिश से मौसम हुआ कूल

नोएडा में भी पिछले कुछ दिनों से हो रही बारिश ने मौसम को कूल कर दिया है। शुक्रवार शाम को हुई झमाझम बारिश ने लोगो को तपती गर्मी से राहत दी। शनिवार की सुबह भी इलाकें में बारिश हुई जिससे मौसम सुहाना हो गया। शनिवार की दोपहर और शाम को भी बारिश की संभावना जताई गई है।

IMD ने जारी किया बारिश का यलो अलर्ट

राजधानी दिल्ली समेत पूरे एनसीआर में मौसम विभाग ने बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। शनिवार को भी बादल छाए रहेंगे। आज अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री रह सकता है। वहीं 30 जुलाई से बारिश काफी हल्की रह जाएगी। 30 जुलाई से 3 जुलाई तक तापमान बढ़ने की संभावना जताई गई है। हालांकि इस दौरान मौसम में गिरावट के साथ हल्की-फुल्की बारिश भी हो सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *