Haryana Weather: हरियाणा में मॉनसून ने फिर दिखाया असर, इन जिलों के आगामी चार दिनों के लिए मौसम बुलेटिन जारी

चंडीगढ़: हरियाणा में एक बार फिर मॉनसून ने असर दिखाना शुरु कर दिया है। राज्य के उतरी इलाके पंचकुला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, करनाल और चंडीगढ़ में आज मौसम सुहाना बना हुआ है। इन जिलों के अधिकांश क्षेत्रों में आज झमाझम बारिश भी हुई है। इस बीच मौसम विज्ञान केंद्र चंडीगढ़ ने अगले पांच दिनों के लिए मौसम बुलेटिन जारी कर दिया है।

मौसम विभाग ने आज यानी 28 जुलाई से लेकर अगले 1 अगस्त तक बारिश का अलर्ट जारी किया है। आज हरियाणा के उतरी भागों में गरज और चमक के साथ कहीं भारी तो कहीं मध्यम बारिश देखी गई। वहीं अगले चार दिनों के दौरान गरज और चमक के साथ हल्की, मध्यम और भारी बारिश की संभावना जताई गई है।

मौसम विभाग के मुताबिक, दक्षिण व दक्षिण-पूर्व हरियाणा के महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, झज्जर, गुरुग्राम, नुह, पलवल, फरीदाबाद, रोहतक, सोनीपत और पानीपत में आने वाले दिनों में मध्यम से हल्की बारिश की संभावना है। इस दौरान गरज और चमक भी देखी जा सकती है। इसके साथ हीपश्चिम व दक्षिण-पश्चिम हरियाणा के सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, जींद, भिवानी, चरखी और दादरी में अगले चार दिनों के दौरान मध्यम बारिश की संभावना है। वहीं, 31 जुलाई को इन क्षेत्रों में बुंदाबांदी देखी जा सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *