Big boss OTT 2: फिल्म “रॉकी और रानी” की प्रोमोशन के दौरान आलिया ने बताया अपने फेवरेट कंटेस्टेंट का नाम, बहन पूजा के लिए कही ये बात

नई दिल्ली: बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह और अभिनेत्री आलिया भट्ट स्टारर फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी28 जुलाई को यानी आज रिलीज होने जा रही है। ऐसे में आलिया भट्ट अपनी अपकमिंग फिल्म रॉकी और रानीके प्रमोशन में बिजी है। चंडीगढ़ में प्रमोशन के दौरान आलिया बिग बॉस ओटीटी 2 से जुड़े सवालों पर भी जवाब देती नजर आईं।

दरअसल, चंड़ीगढ़ में आलिया भट्ट अपनी आगामी फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानीप्रोमोशन के लिए पहुंची थी। चूंकि आलिया की सौतेली बहन पूजा भट्ट इन दिनों बिग बॉस की कंटेस्टेन्ट हैं तो ऐसे में अभिनेत्री से इस दौरान बिग बॉस ओटीटी 2 से जुड़े सवाल भी पूछे गए। जब एक्ट्रेस से पूछा गया कि उनके फेवरेट कंटेस्टेन्ट कौन है? इसपर उन्होंने पहले एलविश और मनीषा का जिक्र किया, फिर अपनी बड़ी बहन पूजा भट्ट का नाम लिया।

आलिया ने बताया, एलविश का सिस्टम कहने का अंदाज मुझे पसंद है, और नॉटी के साथ शैतान भी है। वही दूसरी तरफ उन्होंने मनीषा रानी पर भी बात की। आलिया ने कहा, मनीषा और एलवीश की दोस्ती पसंद है और मनीषा को हम रानी बुलाते है क्योकि उनका नाम भी रानी है। एलविश और मनीषा रॉकी और रानीके रोल में भी सूट होते है। आखिर में आलिया ने पूजा भट्ट का नाम लिया और कहा कि पूजा हमारे घर की रानी है। वहीं, जब महेश भट्ट से ये सवाल पूछा गया तो उनहोने सवाल को अनसुना कर दिया। हालांकि, वो रॉकी और रानीके प्रोमोशन से वापस जा रहे थे।

फिर से आलिया और रणवीर बड़े पर्दे पर दिखेंगे एक साथ

गौरतलब है कि रॉकी और रानी की प्रेम कहानी से पहले रणवीर और आलिया गली बॉय में साथ नज़र आए थे। उनकी जोड़ी दर्शकों को काफी पसंद आई थी। यह फिल्म करण जौहर द्वारा निर्देशित की गई है। इस फिल्म में आलिया और रणवीर लीड रोल में है। आलिया और रणवीर के अलावा धर्मेद्र, जया बच्चन और शबाना आजमी अहम किरदारों में नजर आएंगे। दर्शकों को इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *