PCB ने ACC को भेजा शेड्यूल का ड्राफ्ट, इस दिन भिड़ेंगे भारत-पाकिस्तान”

PCB ने ACC को भेजा शेड्यूल का ड्राफ्ट, इस दिन भिड़ेंगे भारत-पाकिस्तान”,पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने श्रीलंका बोर्ड के साथ चर्चा करके एशिया कप का नया ड्राफ्ट शेड्यूल ACC को भेज दिया है। ,
नई दिल्ली: एशिया कप 2023 के शेड्यूल का लंबे समय से इंतजार किया जा रहा है। टूर्नामेंट में हिस्सा ले रहीं सभी टीमें अपने मुकाबलों की तारीख का इंतजार कर रही हैं। इसी बीच अब टूर्नामेंट के लिए ड्राफ्ट शेड्यूल तैयार कर लिया गया है। रिपोर्ट्स के अनुसार एशिया कप का ओपनिंग मुकाबला 30 अगस्त को खेला जाएगा।


एशिया कप के आयोजन को लेकर भारत और पाकिस्तान के बीच लंबे समय तक विवाद चला। टूर्नामेंट की मेजबानी पाकिस्तान को मिली थी, लेकिन भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने टीम इंडिया को वहां जाने से मना कर दिया था। इसके बाद से ही बीसीसीआई और पीसीबी के बीच लंबे समय तक टूर्नामेंट के वेन्यू पर बहस चली। फिर आखिरकार एशियन क्रिकेट काउंसिल ने रास्ता निकाला और टूर्नामेंट हाइब्रिड मॉडल के तहत कराने का फैसला लिया गया।
PCB ने ACC को भेजा ड्राफ्ट

हाइब्रिड मॉडल के तहत भारत अपने सभी मुकाबले श्रीलंका में खेलेगा। वहीं अन्य टीमें पाकिस्तान और श्रीलंका दोनों देशों में अपने मैच खेलेंगी। ESPN की रिपोर्ट अनुसार, पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने श्रीलंका बोर्ड के साथ चर्चा करके नया ड्राफ्ट शेड्यूल ACC को भेज दिया है। बताया जा रहा है कि ACC इसमें कुछ और बदलाव करके जल्द ही फाइनल शेड्यूल जारी कर देगा।

भारत-पाकिस्तान के बीच इस तारीख को होगा मुकाबला

एसीसी को भेजे गए इस ड्राफ्ट के अनुसार टूर्नामेंट का ओपनिंग मुकाबला 30 अगस्त को पाकिस्तान और नेपाल के बीच खेला जाएगा। जबकि एशिया कप का फाइनल मुकाबला श्रीलंका के कोलंबो शहर में 17 सितंबर को होगा। बता दें एशिया कप में 6 टीमें हिस्सी ले रही हैं। भारत, पाकिस्तान और नेपाल ग्रुप-ए में हैं। वहीं ग्रुप-बी में श्रीलंका, बांग्लादेश और अफगानिस्तान हैं।दोनों ग्रुप की 2-2 टॉप टीमें सुपर-4 स्टेज में जाएंगी।

इन टीमों के बीच फाइनल समेत कुल 13 मुकाबले खेले जाएंगे। फाइनल समेत 9 मैचों की मेजबानी श्रीलंका करेगा। जबकि पाकिस्तान में 4 खेले जाएंगे। ये सभी मुकाबले डे-नाइट फॉर्मेट में होंगे।/ भारत और पाकिस्तान के बीच एशिया कप का पहला मुकाबला 2 सितंबर को श्रीलंका के कैंडी शहर में होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *