यशस्वी ने डेब्यू मैच में ठोका शतक, टीम इंडिया का स्कोर 312/2

यशस्वी जायसवाल ने वेस्टइंडीज के खिलाफ अपना पहला इंटरनेशल डेब्यू किया। उन्होंने इस मैच में अपने करियर का पहला शतक ठोका।
नई दिल्ली: भारत ने वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में मजबूत पकड़ बना ली है। 12 जुलाई से शुरू हुए 2 टेस्ट मैचों की सीरीज के पहले मैच में भारतीय गेंदबाजों के बाद बल्लेबाजों का भी बोलबाला रहा। कप्तान रोहित शर्मा और युवा यशस्वी जायसवाल ने शानदार शतक ठोका।

रोहित-यशस्वी ने जड़ा शतक

डोमिनिका के विसंडर पार्क में खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच में भारतीय खिलाड़ियों ने अब तक बेहतरीन प्रदर्शन किया है। वेस्टइंडीज के कप्तानक्रेग ब्रेथवेट ने इस मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया था। इसके बाद अनुभवी स्पिनर आर अश्विन और रवींद्र जडेजा की घातक गेंदबाजी के सामने वेस्टइंडीज की पूरी टीम 150 रन पर ढेर हो गई। गेंदबाजी में कमाल दिखाने के बाद टीम इंडिया ने बल्लेबाजी में भी ठोस शुरूआत की। मैच के दूसरे दिन/ कप्तान रोहित शर्मा और युवा बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल ने शतक जड़ा दिया।

डेब्यू मैच में यशस्वी की सेंचुरी


यशस्वी जायसवाल ने वेस्टइंडीज के खिलाफ अपना पहला इंटरनेशल डेब्यू किया। उन्होंने अपने पहले ही मैच को बेहद खास और यादगार बना दिया। यशस्वी ने डोमिनिका के विसंडर पार्क में अपने करियर का पहला शतक ठोका। वो 143 रन बनाकर क्रीज पर अभी भी डटे हुए है। वहीं रोहित शर्मा 104 रन बनाकर आउट हुए। यशस्वी और रोहित ने पहले विकेट के लिए 229 रन की साझेदारी की। तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए आए शुभमन गिल 6 रन बनाकर आउट हुए। दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक भारत का स्कोर 2 विकेट पर 312 रन हो गया है। भारत को अब तक 162 रनों की बढ़त हासिल हो चुकी है। यशस्वी के साथ रन मशीन विराट कोहली 36 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं।

भारत की प्लेइंग-11 रोहित शर्मा (कप्तान), यशस्वी जयसवाल, शुभमन गिल, विराट कोहली, अजिंक्य रहाणे, रवींद्र जड़ेजा, ईशान किशन (विकेटकीपर), रविचंद्रन अश्विन, शार्दुल ठाकुर, जयदेव उनादकट, मोहम्मद सिराज।

वेस्टइंडीज की प्लेइंग-11 क्रैग ब्रैथवेट (कप्तान), तेगनारायण चंद्रपॉल, रेमन रीफ़र, जर्मेन ब्लैकवुड, एलिक अथानाज़, जोशुआ दा सिल्वा (डब्ल्यू), जेसन होल्डर, रहकीम कॉर्नवाल, अल्ज़ारी जोसेफ, केमर रोच, जोमेल वारिकन।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *