यमुना के जलस्तर में आई गिरावट, फ्रांस से फोन कर पीएम मोदी ने ली जानकारी

केंद्रीय जल आयोग ने अनुमान लगाया है कि आज जलस्तर में गिरावट आएगी और दोपहर एक बजे तक जलस्तर 208.30 मीटर तक पहुंच सकता है। हालांकि आईटीओ और राजघाट के इलाके अभी भी जलमग्न हैं।


नई दिल्ली: हरियाणा में हथिनीकुंड बैराज द्वारा नदी में पानी छोड़े जाने के बाद दिल्ली के कई इलाकों में बाढ़ आ गई है।यमुना नदी का जलस्तर कल तक डेंजर लेवल को क्रॉस कर गया। हालांकि कल के मुकाबले आज थोड़ा कम है। राजधानी दिल्ली को डूबते हुए देख दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने गुरुवार को निर्देश दिया कि गैर-जरूरी सरकारी कार्यालय, स्कूल और कॉलेज रविवार तक बंद रहेंगे। वहीं, दिल्ली के अधिकारियों ने कहा है कि राष्ट्रीय राजधानी के कुछ इलाकों में पीने के पानी और बिजली कटौती होगी।
बता दें कि गुरुवार रात यमुना नदी का जल स्तर 208.66 था। वहीं आज सुबह 6 बजेयमुना का जल स्तर 208.46 मीटर पाया गयाजो कि कल रात के 208.66 के मुकाबले थोड़ा कम है। केंद्रीय जल आयोग ने अनुमान लगाया है कि आज जलस्तर में गिरावट आएगी और दोपहर एक बजे तक जलस्तर 208.30 मीटर तक पहुंच सकता है। हालांकि आईटीओ और राजघाट के इलाके अभी भी जलमग्न हैं।

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, दिल्ली की खराब स्थिति को देखते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फ्रांस से केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को फोन किया और दिल्ली के कुछ हिस्सों में बाढ़ जैसी स्थिति के बारे में जानकारी ली। इस दौरान शाह ने पीएम मोदी को बाढ़ जैसी स्थिति के बारे में जानकारी दी और उन्हें बताया कि अगले 24 घंटों में यमुना में जल स्तर कम होने की उम्मीद है। गौरतलब है कि पीएम मोदी दो दिवसीय फ्रांस दौरे पर हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *