Heavy Rainfall: भीषण बारिश के बीच सूखे के हालात, इन राज्यों से रूठे हैं इंद्रदेव

Heavy Rainfall:देश में आजकल मानसून की भारी बारिश हो रही है। भारी बारिश कुछ राज्यों के लिए राहत और कुछ राज्यों के लिए आफत बनी हुई है। उत्तर भारत में पश्चिमी विक्षोभ और मानसूनी हवाओं के कारण भीषण बारिश का दौर जारी है। बारिश से कुछ राज्यों में बाढ़ जैसे हालात बने हुए हैं। इसके अलावा देश के कुछ राज्यों ऐसे हैं जहां पर इंद्रदेव ने आंखे तरेरी हुई है। कमजोर मानूसन के कारण यहां बारिश बहुत कम हुई। सूखे जैसे हालात बने हुए हैं।

उत्तर भारत पानी-पानी

उत्तर भारत के राज्य पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, यूपी, उत्तराखंड और हिमाचल भीषण बारिश का सामना कर रहे हैं। हिमाचल, उत्तराखंड और दिल्ली में बाढ़ जैसे हालात बने हुए हैं। दक्षिण भारत के राज्यों कर्नाटक, केरल, तमिलनाडु, तेलंगाना और आंध्र प्रदेश में कम बारिश हुई है। कुछ जगहों पर सूखे के हालात बने हुए हैं। इस बार इन राज्यों में मानसून कमजोर रहा है।

जुलाई के पहले सप्ताह में कर्नाटक और केरल के तटीय इलाकों में बारिश हुई। तटीय इलाकों के अलावा बारिश कम हुई। सरकारों का कहना है कि इस बार मानसून कमजोर है। जिसकी वजह से किसानों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। खरीफ की फसल की बुवाई में देरी हुई है।

तेलंगाना में काफी कम बारिश

तेलंगाना राज्य विकास और योजना सोसायटी (TSDPS) के अनुसार, राज्य में 1 जून से 11 जुलाई तक 150.4 मिमी बारिश दर्ज की थी। यानी सामान्य वर्षा 197.5 मिमी की तुलना में काफी कम बारिश हुई थी। जबकि पिछले साल इस अवधि के दौरान राज्य में 395.6 मिमी भारी बारिश दर्ज की गई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *