भारत और वेस्टइंडीज के बीच टेस्ट फॉर्मेट में हुए मुकाबलों की बात करते हैं। दोनों टीमों के बीच अब तक कुल 98 टेस्ट मैच खेले गए हैं। इसमें से वेस्टइंडीज को 30 और भारत को 28 मुकाबलों में विजय प्राप्त हुई है।
नई दिल्ली: विश्न टेस्ट चैंपियनशिप के बाद भारतीय टीम अपने अगले मिशन के लिए तैयार है। आज से भारत का वेस्टइंडीज दौरा शुरू हो रहा है। दोनों टीमों के बीच 12 जुलाई से 2 टेस्ट मैचों की सीरीज शुरू होगी। टेस्ट सीरीज के बाद 3 वनडे और 5 टी20 मैचों की सीरीज खेली जाएगी। डोमिनिका के विंडसर पार्क में होगा मुकाबला डब्लूटीसी के फाइनल में ऑस्ट्रेलिया के हाथों मिली हार के बाद टीम इंडिया आगे बढ़ने को तैयार है। बुधवार से शुरू हो रहा भारत और वेस्टइंडीज के बीच सीरीज का पहला टेस्ट 12 से 16 जुलाई के बीच रोसेउ, डोमिनिका के विंडसर पार्क में खेला जाएगा। जबकि दूसरा टेस्ट 20 जुलाई को पोर्ट ऑफ स्पेन, त्रिनिदाद और टोबैगो के क्वींस पार्क ओवल में होगा। आइए दोनों टीमों के बीच अब तक हुए टेस्ट मैचों के रिकॉर्ड पर नजर डालते हैं।
भारत -वेस्टइंडीज हेड-टू-हेड
भारत और वेस्टइंडीज के बीच टेस्ट फॉर्मेट में हुए मुकाबलों की बात करते हैं। दोनों टीमों के बीच अब तक कुल 98 टेस्ट मैच खेले गए हैं। इसमें से वेस्टइंडीज को 30 और भारत को 28 मुकाबलों में विजय प्राप्त हुई है। जबकि 46 मैच ड्रॉ रहे हैं। यानि वेस्टइंडीज की टीम भारत से जीत में 2 मुकाबलों में आगे हैं। यानि आकंड़ों के लिहाज से देखा जाए तो विंडीज टीम का पलड़ा भारतीय टीम पर थोड़ा भारी नजर आ रहा है। लेकिन साल 2002 के बाद से विंडीज टीम भारत को टेस्ट सीरीज में हराने में सफलता हासिल नहीं कर सकी है।
भारत बनाम वेस्टइंडीज
कुल मुकाबले 98
वेस्टइंडीज ने जीते- 30
भारत ने जीते 22
ड्रॉ रहे मैच 46
भारतीय टेस्ट टीम:रोहित शर्मा (कप्तान),अजिंक्य रहाणे (उप-कप्तान),केएस भरत (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर),शुभमन गिल, ऋतुराज गायकवाड़, विराट कोहली, यशस्वी जायसवाल, रविचंद्रन अश्विन, रविंद्र जडेजा, शार्दुल ठाकुर, अक्षर पटेल, मोहम्मद, सिराज, मुकेश कुमार, जयदेव उनादकट, नवदीप सैनी।